टीवी सीरियल "झनक" में अबतक आपने देखा कि कोर्ट ने झनक को उसपर लगे आरोपों से बरी कर दिया है। कोर्ट में झनक के सपोर्ट में अनिरुद्ध की बहन मिमी भी गवाही देती है।
जज के फैसला सुनाने के बाद अनिरुद्ध झनक से कहता है कि वो अब हमेशा उसके साथ रहेगा। वो झनक से कहता है कि उसे कोर्ट से बाहर आकर मिले।
हालांकि, झनक बोस हाउस में वापस नहीं जाना चाहती है और वो इस वजह से एक नई मुसीबत में फंसने वाली है।
बिपाशा अपनी मुसीबत को झनक के सिर डालना चाहती है। वो अपनी मां के साथ मिलकर झनक के खिलाफ प्लान बनाती है।
झनक के कोर्ट से बाहर आते ही वो बिपाशा से मिलती है। बिपाशा उससे कहती है कि अगर वो बोस हाउस जाना चाहती है तो वो जा सकती है, लेकिन अगर वो वहां नहीं जाना चाहती तो वो उसकी मां के घर पर जा सकती है।
बिपाशा झनक को कोर्ट के बाहर एक शख्स से मिलवाती है। वो कहती है कि वो उसका भाई है और उसे नए घर ले जाएगा। झनक बिपाशा की बातों में आ जाती है।
बिपाशा झनक को नशीले लड्डू खिलाती है। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि झनक बुरी तरह बिपाशा की बातों में फंस गई है।
आप देखेंगे कि झनक से बिपाशा ने जिस शख्स को मिलवाया है वो झनक को फिर से उस जगह ले जाता है, जहां से वो भागकर वापस बोस हाउस आई थी।
झनक वहां पहुंचते ही परेशान हो जाती है। वो बहुत से सवाल करने लगती है। अब शो में देखना दिलचस्प होगा कि अनिरुद्ध झनक को इस नई मुसीबत से कैसे बचाएगा?
NEXT
Anupama Spoiler: मर्डर केस में जेल जाएगा अनुपमा का दामाद प्रेम...