Jhanak 19 May 2024: झनक के जीवन में आनेवाला है नया तूफान, शो में अब होगा ये जबरदस्त बवाल...
स्टार प्लस के शो 'झनक' में आपने देखा कि अनिरुद्ध और झनक डेट पर मिलते हैं। दोनों एक साथ अच्छा टाइम स्पेंड करते हैं।
उधर घरवाले अनिरुद्ध के बर्थ डे की तैयारियों में लगे हुए हैं।
अब आप देखेंगे कि अनिरुद्ध और झनक जब डेट से वापस आ रहे होते हैं तो उनकी गाड़ी खराब हो जाती है।
बारिश में गाड़ी खराब होने के कारण झनक और अनिरुद्ध को रास्ते में ही रुकना पड़ता है।
इस दौरान दर्शकों को झनक और अनिरुद्ध के बीच करीबियां भी नजर आएंगी। वहीं, अर्शी अनिरुद्ध के बर्थ डे के लिए उसके घर पहुंच जाएगी।
अनिरुद्ध और झनक एक सूनसान से इलाके में एक कोठरी में रुकेंगे। वहां, अनिरुद्ध आसपास से लकड़ियां लेकर आग जलाएगा।
साथ ही, झनक को उसके बाल सुखाने में मदद करेगा। झनक भी अनिरुद्ध को शर्ट बदलने में मदद करेगी।
आप देखेंगे कि घर पर सभी लोग अनिरुद्ध का वेट करते नजर आएंगे। वहीं, ये सवाल भी उठेगा कि झनक और अनिरुद्ध दोनों एक साथ घर से गायब क्यों हैं। सभी घरवाले अनिरुद्ध का वेट करेंगे। वहीं, झनक को लेकर सवाल भी होंगे।
अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि जब झनक और अनिरुद्ध घर पर आते हैं तो अर्शी को क्या जवाब देंगे। कहीं, झनक की जिंदगी में कोई बड़ा तूफान तो नहीं आनेवाला है?