Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 19 May 2024: सवि के सामने हाथ जोड़ेगा राव साहेब, गिड़गिड़ाकर ईशान मांगेगा माफी...
छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे भोसले हाउस में कुछ न कुछ होता रहता है। तो आइए जानते है कि आज 19 मई 2024 के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, सवि ने खुद को जैसे ही सबसे सामने निर्दोष साबित किया राव साहेब और निशिकांत के चेहरे का रंग ही उड़ गया था। वाइस चांसलर के खरी खोटी सुनाने के बाद राव साहेब को न चाहते हुए भी सवि से सबके सामने हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी।
यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि उसकी पढ़ाई का अब तक जो भी नुक्सान हुआ है कॉलेज उसकी पूरी भरपाई करेगा। साथ ही उसे एक्सट्रा क्लासेस दिए जाएंगे और वो अगले हफ्ते होने वाले पेपर में भी बैठ पाएगी।
उधर सवि के निर्दोष होने ही ईशान बेहद खुश हुआ। उसने सवि पर विश्वास न करने का जो अपराध किया उसके लिए वो शर्मिंदा था। वो सवि से दिल से माफी मांगना चाहता था।
लेकिन सवि ने उससे बात तक नहीं की। वो जैसे ही कॉलेज के बाहर जाने लगी ईशान घंटा बजाते हुए बाहर आया और एक पेपर उसके हाथ में थमा दिया, जिस पर लिखा था, 'मैं निर्दोष हूं।'
ईशान ने कहा इसे लेकर पूरे कॉलेज में चलो और सबको बताओ कि मैं साबित कर दिया मैं बेकसूर हूं। सवि की ताई हिरणी बहन की इस फैसले पर बेहद खुश थी। पूरा कॉलेज सवि के लिए खुश था।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, सवि को रीवा के पापा के ऑफिस से तलाक के पेपर साइन करने को लेकर कॉल आता है। इसके बाद सवि ने कहा परेशान ना हो जल्दी ही पेपर पर साइन करके जल्दी ही दे दूंगी।
इसके बाद सवि नर्स को कॉल करती है और उसने डिवोर्स पेपर लेने की बात करती है। फिर क्या था सवि ने फाइनली डिवोर्स पेपर पर साइन करके रीवा के पापा को दे दिया।
पेपर चेक करने के बाद रीवा के पापा कहते हैं कि बैठिए क्या लेंगी चाय या काफी। इस पर सवि कहती है कुछ नहीं, मैं इस बस इतना कहूंगी कि मेरी वजह से रीवा मैम और ईशान सर को काफी दिक्कत हुई। अब कभी उनके बीच में नहीं आऊंगी।