Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 19 May 2024: रूही-अरमान की वजह से होगा ये बड़ा क्लैश, इन दोनों के टक्कर से हिल जाएगा पौद्दार-गोयनका हाउस...
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में लगातार आने वाले उतार-चढ़ाव दर्शकों को किसी रोलर-कोस्टर राइड की तरह रोमांचित करते रहते हैं। शो की कहानी अभी एक ऐसे दिलचस्प मोड़ से गुजर रही है।
जिसमें एक तरफ जहां अभिरा (समृद्धि शुक्ला) के फैंस हैं और दूसरी तरफ रूही (गर्विता साधवानी) के फैंस हैं। अरमान पौद्दार (रोहित पुरोहित) किससे शादी करेगा, इस सवाल के जवाब को लेकर रस्सा-कस्सी चालू है। इसी बीच अपकमिंग एपिसोड में क्या होने वाला है, इसे लेकर जानकारी सामने आ गई है।
अरमान और रूही की शादी का फैसला विद्या और दादी सा के लिए शुरू में थोड़ा शॉकिंग जरूर था, लेकिन फाइनली उन्होंने तय कर लिया है कि घर में एक बार फिर से शहनाई बजेगी।
पौद्दार परिवार में आखिरकार होता वही है जो दादी सा तय कर लेती हैं लेकिन इस बार कावेरी पौद्दार के लिए अपने फैसले पर टिके रहना आसान नहीं होगा।
क्यों? वो इसलिए क्योंकि इस बार कावेरी पौद्दार की राह में कोई ऐसा खड़ा होने वाला है जो ना सिर्फ उनके ओहदे का है बल्कि उनसे बहस करने की हिम्मत भी रखता है। नहीं नहीं, हम अभिरा की बात नहीं कर रहे।
दरअसल मनीष गोयनका को जब अरमान और रूही की शादी के बारे में पता चलेगा तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। मनीष गोयनका इस बार किसी की नहीं सुनेंगे और पौद्दार हाउस पहुंच जाएंगे।
मनीष गोयनका दादी सा कावेरी पौद्दार से भिड़ जाएंगे और उन्हें अरमान पौद्दार की हिस्ट्री बताएंगे। वो बताएंगे कि कैसे इस लड़के का रिश्तों को लेकर रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है। वो इस बात पर अड़े रहेंगे कि अरमान और रूही की शादी से ज्यादा गलत फैसला कुछ हो ही नहीं सकता।
जहां एक तरफ मनीष गोयनका का गुस्सा होगा वहीं दूसरी तरफ कावेरी पौद्दार की जिद। अब देखना यह होगा कि क्या कावेरी इस बार मनीष गोयनका से जीत पाएगी। परिवार के दो मुखिया जब आपस में भिड़ेंगे तो टक्कर बहुत जोरदार होगी।
अरमान दोनों के बीच-बचाव की कोशिश करेगा लेकिन उसके लिए यह फैसला इतना आसान नहीं होगा। क्योंकि हमेशा की तरह दादी सा अपने घमंड और गुरूर के आगे किसी की नहीं सुनेंगी। देखना होगा कि आखिर शेर और शेरनी की लड़ाई में आखिर क्या नतीजा निकलेगा।