स्टार प्लस के शो झनक में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। झनक मुंबई में अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रही है। हालांकि, झनक की शुरुआत इतनी आसान नहीं होने वाली है।
झनक असली गुरुजी (बृज भूषण) के सामने अपना डांस परफॉर्म करेगी, लेकिन गुरुजी उसे देखकर हैरान रह जाएंगे। वहीं, झनक को डांस सिखानेवाले गुरुजी उनसे उनकी तारीफ करेंगे। झनक का डांस शो में सिलेक्शन होने के बाद भी गुरुजी झनक की लाइफ में मुश्किलें लेकर आएंगे।
इधर अर्शी बोस हाउस में वापस आ गई है। अनिरुद्ध उसे अपनी पत्नी का दर्जा दे रहा है। वो अर्शी को बताएगा कि डॉक्टर ने उसे बताया है कि अर्शी दो दिन में अपने पैरों पर खड़ी हो पाएगी।
वो वापस से डांस भी कर पाएगी। हालांकि, अर्शी अपनी हालत की जिम्मेदार झनक को मान रही है। अनिरुद्ध कहेगा कि अर्शी अब बोस हाउस में ही रहेगी।
आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि असली गुरुजी झनक को सबके सामने बेइज्जत करेंगे। वो झनक को अर्शी मुखर्जी की लाइफ खराब करने के लिए जिम्मेदार ठहराएंगे।
झनक इस बात से अनजान है कि असली गुरुजी ही उसके पिता हैं। अब शो में देखना दिलचस्प होगा कि क्या झनक अपनी बेइज्जती का जवाब देगी?
गुरुजी झनक की सबके सामने बेइज्जती करेंगे। क्या गुरुजी के इल्जाम की वजह से झनक और उसे डांस सिखाने वाले गुरुजी के बीच गलतफहमियां हो जाएंगी? क्या एक बार फिर मुंबई शहर में अकेले हो जाएगी झनक?
शो के महाएपिसोड में झनक और अनिरुद्ध की एक दूसरे से मुलाकात भी होगी। क्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी झनक और अनिरुद्ध की कहानी?
झनक शो में झनक का किरदार निभाया है हिबा नवाब ने। अनिरुद्ध का किरदार निभाया है कृषाल आहूजा ने। वहीं, अर्शी का किरदार निभाया है चांदनी शर्मा ने।