Akhrot Khane Ke Fayde: भिगोकर अखरोट खाने से लंबी आयु तक रहेंगे फिज़िकली-मेंटली फिट, जाने कमाल के फायदे...
अखरोट शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद ड्राई फ्रूट है। इसे अगर भिगोकर खाया जाए तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। साथ ही इसे पचाना भी आसान हो जाता है।
ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इससे हार्ट की बीमारियों के पनपने का खतरा टलता है।
भीगे अखरोट खाने से हमारी पाचन क्रिया बेहतर तरीके से संपन्न होती है और कब्ज़ से भी राहत मिलती है।
अखरोट में बहुत अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है जो लंबी आयु तक मस्तिष्क के स्वास्थ्य में गिरावट को रोकने में मदद करता है।
अखरोट में बहुत अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है जो लंबी आयु तक मस्तिष्क के स्वास्थ्य में गिरावट को रोकने में मदद करता है।
भीगे हुए अखरोट में प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इनके सेवन से देर तक पेट भरा रहता है और आप अनहेल्दी ईटिंग से बच जाते हैं। जिससे वजन नियंत्रण में रहता है।
भीगे हुए अखरोट में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।
भीगे हुए अखरोट में विटामिन ई व सी की प्रचुर मात्रा होती है जिससे लंबी आयु तक स्किन जवां नजर आती है।
अखरोट का सेवन पुरुषों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह उनका स्टेमिना बढ़ाता है साथ ही स्पर्म की क्वालिटी भी इंप्रूव करता है।