Jhanak 15 January 2025: अनिरुद्ध को लगेगा दुनिया का सबसे बड़ा झटका, विहान के घर में होगा बड़ा बवाल...
सीरियल झनक में अनिरुद्ध विहान के घर पहुंच गया है। विहान के घर में अनिरुद्ध का स्वागत होता है। अनिरुद्ध को देखते ही झनक घबरा जाती है।
Jhanak 15 January 2025: अनिरुद्ध को लगेगा दुनिया का सबसे बड़ा झटका, विहान के घर में होगा बड़ा बवाल...
अनिरुद्ध को देखते ही उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। विहान जब झनंक को अनिरुद्ध से मिलवाने के लिए बुलाता है, झनक बाहर आने से मना कर देगी।
Jhanak 15 January 2025: अनिरुद्ध को लगेगा दुनिया का सबसे बड़ा झटका, विहान के घर में होगा बड़ा बवाल...
वो कहेगी कि वो कुछ काम कर रही है। विहान उसे फिर भी बुलाता है। विहान के दोबारा बुलाने पर झनक बाहर आती है। झनक अपने चेहरे पर घूंघट लेकर आती है।
Jhanak 15 January 2025: अनिरुद्ध को लगेगा दुनिया का सबसे बड़ा झटका, विहान के घर में होगा बड़ा बवाल...
अनिरुद्ध जब विहान की पत्नी से मिलता है तो उसे लगता है कि उसकी आवाज बिल्कुल झनक जैसी है। वहीं, झनक जब उससे मिलकर जा रही होती है तो तेज हवा चलती है। झनक की आधी घूंघट खुलने वाली होती है।
झनक अपना चेहरा छिपा लेती है। फिर भी अनिरुद्ध को लगता है कि विहानी की पत्नी का साइड का चेहरा झनक के चेहरे से मिलता है। हालांकि, अनिरुद्ध खुद को समझाता है कि उसे गलतफहमी हुई है।
इसके बाद वो कहता है कि विहान के घर से जाने के बाद वो झनक को ढूंढने मुंबई जाएगा। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि झनक और अनिरुद्ध आमने-सामने आ जाएंगे और अनिरुद्ध झनक को देखकर हैरान रह जाएगा।
शो का जो प्रोमो सामने आया है उसमें देखने को मिला कि विहान अपनी पत्नी को अवनी को आवाज देगा। विहान की आवाज सुनते ही झनक बाहर आएगी। झनक जब बाहर आएगी तो देखेगी कि विहान के साथ अनिरुद्ध भी खड़ा होता है।
अनिरुद्ध झनक को जैसे ही देखेगा वो हैरान रह जाएगा। जब विहान, अनिरुद्ध और झनक खड़े होंगे तो विहान का बेटा रोने लगेगा। विहान झनक और अनिरुद्ध को छोड़कर अपने बेटे को देखने चला जाएगा।
विहान जैसे ही जाएगा, अनिरुद्ध झनक से उसकी नई पहचान के बारे में सवाल करेगा। अनिरुद्ध के सवाल का बिना जवाब दिए झनक वहां से चली जाएगी।
Explore