स्टार प्लस के सीरियल 'झनक' में अबतक आपने देखा कि कैसे बोस परिवार और अर्शी अपनी मां के साथ श्रीनगर पहुंची है।
वहां पहुंच कर अर्शी की मां और मामा अनिरुद्ध और अर्शी की शादी उस मंदिर में करवा रहे हैं जहां झनक और अनिरुद्ध की शादी हो चुकी है।
झनक को बुरा फील करवाने के लिए अनिरुद्ध का परिवार और अर्शी की मां उसे शादी में ले जाते हैं। हालांकि, मंदिर में अर्शी को एक तगड़ा झटका लगने वाला है।
अनिरुद्ध जब अर्शी के साथ सिंदूर की रस्म निभाने जा रहा होगा तभी एक पंडित जी अनिरुद्ध को पहचान जाएंगे।
शादी करवाने वाले पंडित जी अनिरुद्ध से पूछेंगे कि क्या वो उनसे पहले मिले हैं। अनिरुद्ध कहेगा नहीं। हालांकि, पंडित जी झनक को पहचान जाएंगे और उन्हें अनिरुद्ध और झनक की शादी याद आएगी।
पंडित जी अनिरुद्ध को अर्शी की मांग में सिंदूर भरने से रोकेंगे और कहेंगे कि उसकी पहली शादी हो चुकी है। वो झनक से पूछेंगे कि वो सुहागन की तरह क्यों नहीं रह रही है।
क्यों वो अनिरुद्ध दूसरी शादी कर रहा है। अनिरुद्ध और झनक पंडित जी को समझाएंगे कि वो शादी नकली थी। झनक और अनिरुद्ध की बात सुनकर पंडित जी नाराज हो जाएंगे और अर्शी और अनिरुद्ध की शादी करवाने से मना कर देंगे।
घरवालों के बार-बार कहने पर पंडित जी और भड़क जाएंगे और कहेंगे कि वो कश्मीर के किसी भी मंदिर में अनिरुद्ध और अर्शी की शादी नहीं होने देंगे। एक बार फिर झनक के खिलाफ सृष्टि का प्लान फेल हो गया है।
इधर अनिरुद्ध अर्शी और अपने भाई को बताएगा कि उसने झनक की राहुल से शादी तय कर दी है। झनक अनिरुद्ध के इस फैसले से अनजान है। क्या होगा जब झनक को पता लगेगा अनिरुद्ध का प्लान? क्या हो जाएगी झनक और राहुल की शादी?