जीप (Jeep) कार कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी नई SUV, Jeep Meridian (जीप मेरिडियन) को माइल्ड अपडेट के साथ लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 24.99 लाख रुपये है।
यह एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लॉस्टर जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। यह 5-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है।
Jeep Meridian में स्लैट ग्रिल, स्लीक LED हेडलैंप और 18 इंच के अलॉय व्हील जैसे आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे स्टाइलिश बनाते हैं।
केबिन के अंदर, लैदर सीट्स और प्रीमियम मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इससे यह एसयूवी अंदर से बहुत ही आरामदायक और लग्जूरियस लगती है।
इसमें 2.0 लीटर का डीजल इंजन है, जो 168bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क देता है। यह 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।
Jeep Meridian टू-व्हील और फोर व्हील ड्राइव सेटअप में उपलब्ध है, जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए भी परफेक्ट बनाता है।
इसमें 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ आता है।
एसयूवी में वायरलेस चार्जर, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसी सुविधाएँ भी मिलती हैं।
नई मेरिडियन 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। इसमें ADAS लेवल-2 सूट और कई एडवांस फीचर्स शामिल हैं।
सेफ्टी के लिए, इसमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, लेन डिपार्चर वॉर्निंग जैसे फीचर्स हैं।
नए 5-सीटर वेरिएंट में 670 लीटर का बूट स्पेस है, जबकि 7-सीटर वेरिएंट में 824 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है।
Jeep Meridian में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी है, जिसमें एलेक्सा होम टू व्हीकल इंटीग्रेशन शामिल है। यह इसे और भी स्मार्ट बनाता है।