दिमाग वापस हो जाएगा जवान, बढ़ती उम्र में कीजिए लाइफस्टाइल में ये बदलाव...
अपने ब्रेन को जवान बनाए रखने के लिए आप ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त चीज़ें अपनी डाइट में शामिल करें जैसे वॉलनट्स, पीनट्स,बादाम, पंपकिन सीड्स, सनफ्लावर सीड्स, फ्लेक्स सीड्स और फैटी फिश आदि।
रोज एक्सरसाइज करें। इससे आपकी आंखों और हाथों का कोऑर्डिनेशन बेहतर होता है। शरीर एक्टिव रहता है। उसकी ताकत बढ़ती है। जिसका सकारात्मक असर दिमाग पर भी पड़ता है।
अगर आपको याददाश्त कमजोर होने का अहसास होने लगा है तो नए चैलेंज एक्सेप्ट कीजिए। पज़ल सॉल्व कीजिए। इससे आपका ब्रेन फिर एक्टिव होगा।
मेडिटेशन कीजिए। मानसिक तनाव या डिप्रेशन जैसी स्थिति में योग का सकारात्मक असर साबित हो चुका है। एकांत में बैठिए और प्राणायाम, ध्यान, अनुलोम-विलोम जैसी आसान विधियों को कीजिए।
अपने ब्रेन की ताकत को बढ़ाने के लिए स्मोकिंग और अल्कोहल से दूर रहिए।
हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और मीट जैसी चीज़ें अपनी डाइट में शामिल कीजिए।
क्रिकेट, फुटबॉल जैसे खेलों में इंवॉल्व हों। आप घरेलू खेल जैसे बोर्ड गेम से लेकर बच्चों के साथ पिट्टू आदि खेल सकते हैं।
भरपूर नींद लें। नींद आए, उसके लिए थकें। क्षमतानुसार सुबह-शाम वाॅक करें।
पर्याप्त पानी पिएं। पानी जितना शरीर के लिए जरूरी है उतना ही दिमाग के लिए भी। इससे ऑक्सिजनेटेड ब्लड मस्तिष्क को सप्लाई होता है।