ईशा अंबानी ने 7 अक्टूबर को मुंबई में एक इंवेट पर न सिर्फ अपने बिजनेस की ताकत दिखाई। बल्कि अपने कातिलाना फैशन सेंस से भी सबको हैरान कर दिया।

उनका ब्लैक शाइनिंग स्कर्ट और टॉप वाला यह लुक पूरी तरह से सुर्खियों में रहा, और सबकी नजरें उन्हीं पर टिकी रहीं।
ईशा ने अपने इस लुक को और भी ग्लैमरस बनाने के लिए एक्सेसरीज़ का भी बखूबी इस्तेमाल किया। उन्होंने ब्लैक कलर का हर्मेस केली बैग कैरी किया।
इस बैग की खास बात यह थी कि ईशा ने इसे अपने ट्विन्स, आदि्या और कृष्णा के नामों से सजे क्रिस्टल चेन से सजाया हुआ था, जो उनके बहुत ही ज्यादा प्यार लग रहा था।
ज्वेलरी की बात करें, तो ईशा ने इसे बहुत ही सटल और एलीगेंट रखा। डायमंड से जड़ी हुई ब्रेसलेट, खूबसूरत रिंग्स और सिल्वर ईयर कफ्स ने उनके लुक में एक शानदार और शाही टच जोड़ा।
उनकी ज्वेलरी भले ही सिंपल थी, लेकिन उसमें छिपी हुई एलिगेंस ने उनकी पूरी पर्सनालिटी को और निखार दिया।
मेकअप की बात करें तो ईशा अंबानी का मेकअप लुक बिल्कुल परफेक्ट था। उनकी बोल्ड डीप रेड लिप्स ने उनके पूरे ब्लैक आउटफिट के साथ एक शानदार कंट्रास्ट क्रिएट किया।
उनकी खूबसूरती को और निखारने के लिए उन्होंने अपनी आईब्रो को परफेक्ट शेप दी थी और आंखों में कोहल का हल्का सा टच दिया था।
उनकी पलकों पर हल्का सा मस्कारा लगाया गया था, जो उनकी आंखों को आकर्षक बना रहा था।
NEXT
Explore