बादाम,अखरोट, पिस्ता और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स ज़रूर खाएं। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई होता है। यह ब्लू लाइट के डैमेज से आँखों को बचाते हैं।
गाजर खाएं। गाजर में ल्यूटिन और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो उम्र के साथ आँखों पर पड़ने वाले असर को कम करता है।
चिया सीड्स का सेवन करें। चिया सीड्स में प्रोटीन, विटामिन बी1 और ओमेगा 3 फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है जो आँखों के लिए ज़रूरी है। फ्लेक्स सीड, सनफ्लाॅवर सीड्स भी आँखों के लिए बहुत अच्छे है।
अंडे ज़रूर खाएं। इनमें आँखों के लिए ज़रूरी लगभग सभी पोषक तत्व हैं जैसे ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन और विटामिन ए।
मटर खाएं। इनमें कैरोटीनॉयड्स, ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन पाया जाता है इससे आंखों की रौशनी तो तेज होती ही है, मोतियाबिंद से भी बचाव होता है।
स्ट्राॅबेरी का नियमित सेवन आँखों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी के साथ ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन पाए जाते हैं जो एज रिलेटेड मैकुलर डिजेनरेशन का असर कम करते हैं।
भुट्टा खाने से भी आंखों की रौशनी बेहतर रहती है। यह आँखों को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को हटाता है जिससे आँखों को फायदा होता है।
पालक में आयरन, जिंक, विटामिन ए, और ई भरपूर मात्रा में होते हैं जो दृष्टि को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
खट्टे फल आँखों की रौशनी बेहतर करने के साथ आँखों की ड्राईनेस को दूर करने में मदद करते हैं।
हरी मेथी और मेथी का पानी भी आँखों की रौशनी बेहतर करते हैं।
दूध,चीज़ आदि मिल्क प्रोडक्ट भी आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए ज़रूरी हैं।