Isabgol Ke Fayde: कब्ज़ का काल है 'इसबगोल' की भूसी, जानिए इसके कमाल के फायदे...
ये देसी भूसी है 'इसबगोल' जो कब्ज़ को मात देने मेंअंग्रेज़ी दवाइयों को पीछे छोड़ देती है।
इसबगोल को कब्ज जैसी पेट संबंधी परेशानी के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें लेक्सेटिव गुण होता है इसलिए यह मल निकासी को आसान कर देती है।
इसबगोल बवासीर की स्थिति में पीड़ित को मल त्याग के दौरान होने वाली असहनीय पीड़ा और खून आने की परेशानी को भी नियंत्रित करता है।
अगर आपको दस्त लग रहे हैं तो आप इसबगोल का दही में मिलाकर सेवन करें। आंत के अतिरिक्त पानी को सोखने में यह काफी फायदेमंद नुस्खा है।
इसके सेवन से आपको अपना फैट और वेट घटाने में मदद मिलती है। यह आपकी फूड क्रेविंग को घटाता है और दो मील के बीच के अंतराल को बढ़ाता है।
इसबगोल मूत्र त्याग के दौरान होने वाली जलन को भी ठीक करता है।
यह बैड कोलेस्ट्राॅल को घटाता है और नसों के अंदर प्लाक बनने की समस्या को काफी हद तक कम करता है। जिससे नसें ब्लाॅक नहीं होतीं और दिल की सेहत भी दुरुस्त रहती है।
इसबगोल की भूसी, भोजन के साथ पेट में पहुंची शुगर को बाइंड कर के रखती है और धीरे-धीरे छोड़ती है। इसलिये अचानक से शुगर स्पाइक नहीं होता।
इसबगोल प्री बायोटिक की तरह काम करता है। इससे गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और हमारा पाचन बढ़िया रहता है।
इसबगोल लिवर की सफाई करता है और फैटी लिवर की समस्या को भी दूर कर सकता है।