आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है.
पांच बार रह चुकी चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ये स्टार खिलाड़ी मैदान से बाहर हो गए हैं. जिसकी जानकारी CSK ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है. तो आइए जानते है कौन है वो स्टार खिलाड़ी...
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के जिस स्टार खिलाड़ी हम बात कर रहे है, वो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी है जो IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गये हैं.
बताया जा रहा है कि आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्ते वे नहीं खेल पाएंगे. फिलहाल वे पिंडली की खिंचाव से उबर रहे हैं.
शुरुआती कुछ मुकाबलों में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम महेन्द्र सिंह धोनी के बगैर मैदान पर उतरेगी.
चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से इसबात की पुष्टि की गई है कि वे पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं.
गौरतलब है कि CSK का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेला जाएगा.
वहीं, महेन्द्र सिंह धोनी के नहीं खेलने पर अब विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन करेंगे. वहीं, धोनी के चाहने वालों के लिए ये दिल तोड़ देने वाली खबर है.