पाकिस्तान क्रिकेट का हमेशा विवादों से गहरा नाता रहा है। 26 मार्च को PSL यानी पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज हुआ और फिर कुछ ही मिनटों में एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया।
दरअसल, गुरुवार 26 मार्च को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की शुरुआत हुई। ओपनिंग सेरेमनी में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं।
पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ की मुलाकात के तुरंत बाद एक वीडियो सामने आया।
इस वीडियो को तेज़ गेंदबाज नसीम शाह के सोशल मीडिया अकाउंट से रिट्वीट करते हुए लिखा गया था कि "उन्हें लॉर्ड्स की रानी की तरह क्यों ट्रीट किया जा रहा है?"
हालांकि, इस पोस्ट को कुछ ही देर बाद डिलीट कर दिया गया लेकिन तबतक ये वायरल हो चुका था और बहस का मुद्दा बन गया था।
इस पूरे प्रकरण के सामने आने के बाद तेज़ गेंदबाज नसीम शाह ने कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था लेकिन अब उसे रिकवर कर लिया गया है।
उन्होंने इस घटना को सिक्योरिटी ब्रीच का मामला बताया और इस ट्वीट को लेकर प्रशंसकों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मरियम नवाज शरीफ के बारे में पोस्ट किया गया विचार उनका नहीं है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान सुपर लीग का पहला मुकाबला कल लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेला गया।
इस मैच में लौहार कलंदर्स की टीम ने बाजी मारी और हैदराबाद किंग्समैन को 69 रनों से हरा दिया।