Imlie 5 March 2024: इमली पर सूर्या लगाएगा ये भयंकर आरोप, अब बदलेगी शो की पूरी कहानी...
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, इमली सूर्या और पुलिस वालों के आगे अपना जुर्म कबूल करती हैं कि उसने रघु को इस घर में देखा था। सूर्या को इमली पर बहुत गुस्सा आता हैं, इमली सूर्या से बोलती हैं कि मैंने रघु को नहीं मारा हैं। तभी मोंटी सूर्या को बोलता हैं की इमली झूट बोल रही हैं, उस दिन इमली के साथ एक और लड़की थीं। जिसकी इमली ने मदद करी थीं, मोंटी शिवानी को देखता हैं और वह बोलता हैं की यही वो लड़की हैं जिसकी इमली ने उस दिन मदद की थीं।
सूर्या इमली पर आरोप लगाता हैं, लेकिन इमली बोलती हैं कि मैंने रघु को नहीं मारा हैं और वो बताती हैं कि रघु का शव और वह हथियार उसी के पास हैं। फिर सभी पुलिस वाले आ जाते हैं। सूर्या पुलिस से इमली को पुलिस स्टेशन ले जाने के लिए बोलता हैं। इमली सोचती हैं कि मैंने अपना वादा पूरा कर दिया हैं।
अम्मा जी और सभी लोग पूजा में व्यस्त होते हैं, तभी बिन्नी को ब्लैकमेलर का फोन आता हैं और वो उसे मिलने के लिए बुलाया हैं। बिन्नी ब्लैकमेलर से मिलने जाती हैं और कार में बैठती हैं। उसे कार में अमृत दिखता हैं। बिन्नी उससे बोलती है, की में तुम्हें पसंद नहीं करती हूं लेकिन अमृत बोलता हैं कि मैंने सब कुछ सही कर दिया हैं। बिन्नी अमृत से विनती करती हैं कि वह किसी को कुछ नहीं बताएं।
त्रिपाठी सूर्या को फोन करता है और उसे बताता हैं की इमली शांति से सो रही हैं। इमली त्रिपाठी से बोलती हैं कि मैंने किसी को नहीं मारा हैं। सूर्या पुलिस स्टेशन आता हैं, इमली उससे अनुरोध करती हैं कि वह अभी मालती को सच न बताएं और रघु के हथियारों का पता लगाएं। इमली आगे बोलती हैं कि बहुत दिन हो गए लेकिन किसी भी पुलिस वाले ने अगस्त्य जी की हत्या की कोई रिपोर्ट नहीं दी। सूर्या त्रिपाठी से इमली की बात सुनने के लिए बोलता हैं और इमली से बोलता हैं कि आंगन में कोई शव नहीं मिला हैं।
सोनाली को बिन्नी पर शक होता हैं और वो बिन्नी को देखने के लिए जाती हैं। अमृत बिन्नी से बोलता हैं कि मेरी पत्नी को वापिस पाने में तुम मेरी मदद करो। फिर बिन्नी आ जाती हैं और सोनाली उससे पूछती हैं की कार में तुम्हारे साथ कोन लड़का था। सूर्या इमली से बोलता हैं कि क्या तुम पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रही हों, इमली बोलती हैं कि में तुम्हारे साथ चलकर देखना चाहती हूं, क्योंकि शव वहां ही था तुम्हें कैसे नहीं मिला। लेकिन सूर्या त्रिपाठी से इमली को पुलिस हिरासत में रखने के लिए बोलता हैं।
बिन्नी सोनाली को बताती हैं कि वह तो मेरे बचपन का दोस्त था, जो मेरे से मिलने आया था और बच्चें की शुभकामनाएं दे रहा था। सोनाली बिन्नी के दोस्त का नाम पूछती हैं तो वह उसका नाम अमरीश बताती हैं।
सूर्या इमली से बोलता हैं की अब बहुत देर हो गई हैं तुम मुझे सब कुछ सच बताओ और वह एक महिला कांस्टेबल से इमली को विशेष सेल में डालने के लिए बोलता हैं। सूर्या इमली से बोलता हैं कि तुम्हें ऐसी कोठरी में डाल दूंगा जहां रोशनी भी नहीं आएगी। त्रिपाठी दूसरे अधिकारी से बात करता हैं और बोलता हैं कि अच्छे अच्छे अपराधी कोठरी के डर से अपना अपराध कबूल कर लेते हैं। सूर्या इमली से बोलता हैं कि कोठरी से तुम्हारी आवाज बाहर नहीं आयेगी, इसलिए तुम अपना जुर्म लिख कर दे सकती हों। इमली बोलती हैं कि मेरे पास लिखने और बोलने के लिए कुछ भी नहीं हैं।
सूर्या इमली को कोठरी में भेज देता हैं और एक खिड़की की मदद से उस पर नजर रखता हैं। इमली को चार घंटे कोठरी में बंद हुए जाते हैं लेकिन वह कुछ नहीं बताती हैं, लेकिन इमली को घबराहट होने लगती हैं।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, पंडित जी अम्मा जी को बताते हैं कि इमली और सूर्या की कुंडली बिल्कुल मैच हो रही हैं, यह सुनकर अम्मा जी चौक जाती हैं। अम्मा जी इमली और सूर्या को होली उत्सव में नाचते हुए देखती हैं।