खाने को पचाने में मदद करने वाली सौंफ आपके गायब होते बालों को दोबारा उगाने, मजबूत और घना करने में मदद करती है। यह बालों को न्युट्रिशन देती है।

सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों की जड़ों को पोषण देते हैं।
सौंफ में मैग्नीशियम होता है जो हमारे बालों की जड़ों को दोबारा उगने के लिए उत्तेजित करता है। उन्हें मजबूत बनाता है।
सौंफ में सेलेनियम होता है जो बालों के पतले और कमज़ोर हो जाने की समस्या को दूर करता है। इससे धीरे-धीरे बाल घने और मोटे होने शुरू हो जाते हैं।
सौंफ में आयरन होता है जिससे खून बढ़ता है और स्कैल्प को पोषक तत्व मिलते हैं।
सौंफ के साथ आपको जो सीक्रेट इंग्रीडिएंट मिलाना है वो है कपूर काचरी। इसमें नेचुरल बायोटिन होता है जो बालों को झड़ने से रोकता है, उन्हें वापस उगने में मदद करता है।
इससे आपको कैरोटीन प्रोटीन मिलता है जिससे मूलतः हमारे बाल बने होते हैं और इसी की कमी से हमारे बाल धीरे-धीरे कमजोर होने और झड़ने लगते है।
कपूर काचरी में नेचुरल DHT ब्लाॅकर होता है। दरअसल DHT का बढ़ा हुआ लेवल बालों के झड़ने का कारण बनता है।
कैसे करें सौंफ और कपूर काचरी का इस्तेमाल आप बराबर मात्रा में सौंफ और कपूर काचरी को फाइन पाउडर बनाने के लिए ग्राइंडर में पीस लें।
अब दोनों को मिलाकर तीन मिनट के लिए एक पैन में ड्राई रोस्ट कर लें।
जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे एयर टाइट कंटेनर में भर लें और सुबह - शाम एक-एक चम्मच मात्रा में एक कप दूध के साथ लें।
नियमित इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ फिर से शुरु होगी।
NEXT
Explore