अंजीर में भरपूर फाइबर होता है। इसका पानी पीने से पाचन अच्छी तरह होता है और कब्ज से छुटकारा मिलता है। यह इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद है।
अंजीर में फाइबर होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को काम करता है ।साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम होता है जो हाई बीपी को नियंत्रित करता है।
अंजीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मीडियम होता है। इसमें भरपूर फाइबर होता है इसलिए अंजीर के सेवन से ब्लड में ग्लूकोज़ तेजी से नहीं बढ़ता।
अंजीर जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम और आयरन जैसे खनिजों का भंडार है। यह सभी पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।
अंजीर का पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। साथ ही इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है इसलिए वजन कम करने के लिए अंजीर बेहद उपयोगी है।
अंजीर का पानी पीने से शरीर काफी देर तक एनर्जेटिक बना रहता है।
अंजीर कफ साफ करता है और फेफड़ों की म्यूकस झिल्ली को नमी देता है। इसलिए यह अस्थमा के रोगियों के लिए फायदेमंद है।
अंजीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पर्याप्त मात्रा में होता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस में भी लाभदायक है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अंजीर का पानी हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
अंजीर का पानी पीने से हमारी स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है साथ ही झुर्रियां, फाइन लाइंस और उम्र के साथ स्किन पर आने वाला ढीलापन भी कम होता है।
अंजीर में भरपूर आयरन होता है जिससे खून बढ़ता है। इससे एनीमिया से राहत मिलती है।
अंजीर के पानी में प्रीबाॅयोटिक्स होते हैं जो आंत को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार है।
सेवन का तरीका:- अंजीर के दो सूखे फलों को रात भर एक कप पानी में गलने के लिए छोड़ें और सुबह खाली पेट इसके पानी को पी जाएं और फलों को चबाकर खा जाएं। यह तरीका स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है।