Apple ने भारत में iPad Mini (2024) को लॉन्च किया है। यह नया iPad A17 Pro चिपसेट पर काम करता है, जो Apple के सबसे तेज प्रोसेसर में से एक है। ये टैबलेट पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ आता है।
iPad Mini (2024) में 8.3 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है, जो 500 निट्स की ब्राइटनेस और 326 ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। ये डिस्प्ले आकर्षक और क्लियर विजुअल्स देता है।
iPad Mini अब 128GB स्टोरेज से शुरू होता है, जो पहले के 64GB मॉडल से ज्यादा है। इसमें 256GB और 512GB वेरिएंट भी उपलब्ध हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।
कैमरे की बात करें तो, इसमें 12MP का वाइड एंगल रियर कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और स्मार्ट HDR 4 को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही, 12MP का फ्रंट अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है।
iPad Mini (2024) में Apple Pencil Pro का सपोर्ट है, जिससे आप इसे लिखने, ड्रॉ करने और नोट्स लेने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह iPadOS 18 पर चलता है।
iPad Mini (2024) के बेस मॉडल की कीमत भारत में 49,900 रुपये है। वहीं, 5G सेल्युलर मॉडल की कीमत 64,900 रुपये से शुरू होती है। यह चार रंगों में उपलब्ध है। जैसे की ब्लू, पर्पल, स्पेस ग्रे और स्टारलाइट कलर ऑप्शन में मिल जायेगा।
नया iPad Mini 5G और 4G LTE सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें वाई-फाई 6e और ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी सुविधाएं भी दी गई हैं।
Apple ने इस iPad में टच आईडी फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है, जिससे इसे अनलॉक करना आसान और सुरक्षित हो जाता है। इसमें USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है।
iPad Mini (2024) की बैटरी 19.3Wh की है, जो वाई-फाई पर 10 घंटे तक चलती है। सेल्युलर वेरिएंट 9 घंटे तक का बैकअप देता है, जिससे इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
नया iPad Mini 23 अक्टूबर 2024 से उपलब्ध होगा। आप इसे Apple की वेबसाइट से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं और अलग-अलग बैंक ऑफर्स के साथ 3,000 रुपये तक की छूट का लाभ ले सकते हैं।
इस iPad Mini का डिस्प्ले P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है, जिससे रंग और विजुअल्स बेहद शानदार दिखते हैं। यह Apple के इंटेलिजेंस फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।
iPad Mini (2024) स्टाइलिश और पावरफुल है। शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरा इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो कॉम्पैक्ट डिवाइस पसंद करते हैं।