किडनी स्टोन गलाने के लिए एक मुट्ठी जौ लें और उसे दो गिलास पानी में उबालें। पानी जब आधा रह जाए तो इसे छान लें और दिन भर में इसे घूंट-घूंट करके पीते रहें।
अनार के जूस का नियमित रूप से सेवन करने पर किडनी स्टोन गल जाते हैं।
व्हीट ग्रास जूस के नियमित सेवन से किडनी स्टोन शरीर से बाहर निकल जाते हैं।
किडनी स्टोन गलाने के लिए आप हफ्ते में दो से तीन बार कुल्थी की दाल का सेवन करें।
पत्थरचट्टा के 10 से 12 पत्तों को एक गिलास पानी में उबालें और जब पानी आधा गिलास रह जाए तो इसे छान लें। इसका सुबह और शाम में सेवन करें।
अजवाइन के पत्तों का रस भी किडनी स्टोन को गलाने में मददगार है।
एक गिलास पानी में एक से दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीने से किडनी स्टोन से राहत मिलती है।
किडनी स्टोन गलाने में डैंडेलियन टी भी बेहद फायदेमंद है।
किडनी स्टोन गलाने के लिए आप नींबू, संतरा, आंवला आदि किसी भी खट्टे फल का नियमित सेवन करें।
किडनी स्टोन गलाने के लिए तुलसी के पत्तों के एक चम्मच रस को एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
इलायची, खरबूजे के बीज और मिश्री को पानी में उबालें और दिन में दो बार पिएं। किडनी स्टोन निकल जाएंगे।
Explore