गुड़हल की चाय मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और फैट इकट्ठा होने से रोकती है। तीन महीने तक नियमित रूप से गुड़हल की चाय पीने से आप खुद इसका रिजल्ट देख सकते हैं।

गुड़हल की चाय एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। यह फ्री रेडिकल्स से लड़ती है, कोशकाओं को नुकसान से बचाती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को काम करती है जिससे हार्ट, कैंसर, डायबिटीज़, किडनी आदि से जुड़ी क्रोनिक डिसीज़ से बचाव होता है।
विटामिन सी से भरपूर गुड़हल की चाय इम्यूनिटी को बूस्ट करती है। जिससे बीमारियों से आपका बचाव होता है।
गुड़हल की चाय महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें एस्ट्रोजेनिक प्रापर्टीज़ होती हैं जो अनियमित पीरियड्स को नियमित करती हैं।
गुड़हल की चाय बैड कोलेस्ट्राॅल को कम करने के साथ -साथ बीपी कंट्रोल करने में भी मदद करती है। यह ट्रायग्लिसराइड लेवल को भी कम करती है।
गुड़हल की चाय इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर करती है इस वजह से यह डायबिटीज पेशेंट के लिए भी अच्छी है।
गुड़हल की चाय लिवर की क्षमता बढ़ाती है जिससे वह विषाक्त पदार्थों को अधिक बेहतर तरीके से शरीर से बाहर निकल पाता है।
गुड़हल की चाय में मूत्र वर्धक गुण होते हैं इससे यूटीआई के संक्रमण के अलावा खुलकर पेशाब न आना जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
गुड़हल की चाय पाचन स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी है और कब्ज़ से परेशान लोगों के लिए मलत्याग को आसान बनाती है। साथ ही यह ई कोलाई जैसे बैक्टीरिया को भी मारती है।
गुड़हल की चाय कार्टिसोल हार्मोन के स्तर को कम करती है जो तनाव पैदा करता है। यह दिमाग को शांत रखती है।
NEXT
Explore