मेष राशि के जातक ऊर्जावान महसूस करेंगे। हालांकि, आपको अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की जरूरत है। काम करें, लेकिन बहुत ज्यादा काम करना या प्रेशर लेना आपको थकान का एहसास करा सकता है। इसलिए संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। इस हफ्ते आपको योग, ध्यान या शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहना है, ताकि आपकी मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा अच्छी बनी रहे। नियमित रूप से आराम करना भी जरूरी है ताकि आप खुद को फ्रेश महसूस करा सकें।