Health News: क्या आप जानते है ये 5 फ्रूट्स के बारे में, जो कैंसर और फैट सेल्स को करता है खत्म, डाइट में जरूर करें शामिल...

हर इंसान लंबी उम्र तक स्वस्थ्य रहना चाहता है। हमारी हेल्थ का राज हमारे खान-पान में छिपा रहता है। डॉक्टरों का मानना है कि हम जो खाते हैं वो हमारे शरीर में कीमो थेरेपी की तरह काम करता है।
यानी शरीर की खराब सेल्स को बाहर निकालता है। उन्होंने 5 ऐसे फ्रूट्स बताए जो कि हमारे शरीर में दवा की तरह काम करते हैं।
उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर में माइक्रोपिक कैंसर सेल्स होती हैं। उन्होंने कहा कि जब हम शरीर को अच्छा खाना देते हैं तो यह लंबे समय तक चलता है। उन्होंने फूट्स को डायट का अहम हिस्सा बताया।
पुरुष हफ्ते में 2-3 बार पके हुए टमाटर खाते हैं उनमें प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा 50 फीसदी तक कम हो जाता है। टमाटर में लाइकोपीन होता है। जिन लोगों को प्रोस्टेट कैंसर हो भी जाता है, अगर वे ज्यादा मात्रा में टमाटर खाते हैं तो उनकी वो ब्लड वेसेल्स कम हो जाती हैं जो कैंसर को फीड करती हैं। यह फैट भी बर्न करता है।
दूसरा फल उन्होंने नाशपाती को बताया। उन्होंने बताया कि इनमें क्लोरोजेनिक एसिड होता है। यह सेब में भी होता है। ये फैट को बर्न करता है साथ ही ट्यूमर को फीड करने वाली सेल्स को कम करता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है।
विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। अगर आप रोजाना 1 कीवी ही खा लेते हैं तो आपका ब्लड में कुछ ऐसे तत्व बनते हैं जो डीएनए डैमेज को 60 फीसदी तक कम कर देते हैं। इसमें जो फाइबर होता है वो हेल्दी बैक्टीरिया की तरह फूड की तरह काम करता है।
बेरीज में एलिजिक एसिड होता है और एंथोसाइनिन्स होते हैं। ब्लैकबेरीज, ब्लू बेरीज और स्ट्रॉबेरी ये सभी आपके लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
अनार के जूस में एलेजिटेनिनिन्स होते हैं। ये बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं। ये भी कैंसर सेल्स की ब्लड सप्लाई बंद करते हैं। ये आपके पेट में हेल्दी बैक्टीरिया प्रमोट करते हैं। आप जूस के बजाय अनार भी खा सकते हैं।