भीगे बादाम दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये फोकस और याददाश्त को बढ़ाते हैं। ब्रेन सेल्स को रिपेयर करते हैं। अल्जाइमर, डिमेंशिया जैसी बीमारियों का खतरा भी कम करते हैं।
बादाम को भिगोकर खाने से इन्हें पचाने में आंतों को तकलीफ नहीं होती। साथ ही भरपूर फाइबर होने से कब्ज़ से भी राहत मिलती है।
हेल्दी फैट्स, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर बादाम हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
भीगे बादाम आंखों की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। इनमें विटामिन ई होता है जो आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है।
बादाम कार्बोहाइड्रेट का भी अच्छा सोर्स हैं। साथ ही इनमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो हमें पर्याप्त एनर्जी देते हैं।
प्रोटीन, विटामिन ई और बायोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर बादाम हमारे स्कैल्प और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है।
भीगे हुए बादाम वेट लाॅस में मददगार हैं। इनमें ऐसे एंजाइम होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। साथ ही इनमें भरपूर फाइबर होता है इसलिए बादाम के सेवन के बाद आप घंटों पेट भरा हुआ महसूस करते हैं।
बादाम के नियमित सेवन से पेन्क्रियाज़ की गतिविधियों में सुधार होता है। इन्सुलिन सेंसटिविटी बढ़ती है और इन्सुलिन रेजिस्टेंस कम होता है। जिसका फायदा डायबिटीज पेशेंट्स को मिलता है।