चेहरे से पिगमेंटेशन हटाने के लिए एक चम्मच मुलेठी पाउडर और दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ें। उसके बाद चेहरा धो लें।
पिगमेंटेशन कम करने के लिए जायफल का इस्तेमाल करें। एक जायफल लें और उसे कच्चे दूध के साथ घिसें। तैयार लेप को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो दें। तीन से चार महीने में असर दिखेगा।
एक आलू को कीसकर उसका रस निकालें। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। जब इसका स्टार्च नीचे बैठ जाए तो ऊपर का पानी निथार दें और बचे हुए स्टार्च में एलोवेरा जेल मिला लें। इस पेस्ट को रात भर भी चेहरे पर लगाकर छोड़ सकते हैं। सुबह चेहरा धो लें।
एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच फिटकरी पाउडर डालकर मिक्स करें ।अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15-20 मिनट लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।
तुलसी के 10-12 पत्ते थोड़े से दूध के साथ पीस लें। अब इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं।इस लेप को रोज़ लगाया जा सकता है। इसे 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ें और फिर चेहरा धो लें।
आलू के रस में नींबू का रस मिक्स करें और इसे दाग-धब्बों पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद चेहरा धो लें।
एक-एक चम्मच फिटकरी पाउडर और गुलाब जल मिक्स कर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।इसे हफ्ते में तीन दिन लगाएं।