जब आप तेजी से पैदल चलते हैं तो आपके शरीर में हैप्पी हार्मोन बनते हैं। आप खुद को अधिक खुश और शांत महसूस करते हैं।
ब्रिस्क वॉक करने से आपको अपना मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
जब आप तेजी से चलते हैं तो मस्तिष्क में ब्लड का फ्लो बेहतर होता है। जिससे आपका मस्तिष्क स्वस्थ रहता है।आपकी निर्णय लेने की क्षमता और फोकस बेहतर होता है। आपका तनाव घटता है।
पैदल चलने से हमारे शरीर का कोऑर्डिनेशन बेहतर होता है। जिससे हमारे शरीर का बैलेंस भी सुधरता है।
पैदल चलने से हमारे शरीर के जोड़ भी बेहतर रहते हैं। पैदल चलने से उनमें मौजूद ग्रीस फैलता है जिससे जोड़ों की हेल्थ अच्छी रहती है।
पैदल चलने से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं और वह भी सिर्फ पैरों की नहीं बल्कि पूरे शरीर की।
रोजाना तेज़ चलने से आपका लिपिड प्रोफाइल बेहतर होता है। कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कम रहता है और हार्ट हेल्दी होता है।
अगर डायबिटीज है तो आप जितना अधिक पैदल चलेंगे, उतना ही अधिक आपको फायदा होगा। साथ ही वॉक करने से शुगर मेटाबोलिज्म तेज होता है।
ब्रिस्क वाॅक करने से कैंसर का रिस्क कम होता है।
पैदल चलने से हमारी गट हेल्थ भी बेहतर होती है। साथ ही हमारी आंतें भी बेहतर तरीके से काम करती हैं।