मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जो भी काम करना चाहेंगे उसी समय से पहले पूरा कर लेंगे। किसी मनोरंजन के कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से किसी खास मामले में मदद मिलेगी। आर्थिक मामले सामान्य रहेंगे। खर्चों पर लगाम लगाएं। माता पिता और भाई बहनों का सहयोग भी प्राप्त होगा। छात्रों को आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज आपका मन अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। किसी रचनात्मक काम से धन लाभ की संभावना है। काम का दबाव बना रहेगा, किंतु आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। आज के दिन किया गया निवेश आने वाले समय में लाभदायक सिद्ध होगा। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करेंगे तो किस्मत का साथ मिलेगा। असमंजस के कारण कोई गलत निर्णय न लें। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज के दिन भावनात्मक रूप से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। कार्यक्षेत्र में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है बेवजह किसी बहस में न पड़े क्रोध पर नियंत्रण रखें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है जो थकाने वाली रहेगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है, बेहतर समय की प्रतीक्षा करें। छात्रों के लिए समय बेहतर है आप को मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज धार्मिक काम में व्यस्त रहेंगे। इसमें परिवार भी साथ होगा।दान-पुण्य भी करें। समाजिक जीवन में आपकी स्थिति सुदृढ होगी। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।। किन्तु घर के वातावरण को और सकारात्मक बनाने की चुनौती रहेगी। आप अपने काम-काज को पहले से कहीं अधिक अच्छा बनाने में लगे रहेगे। जिसमें सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। जिससे आप अपने कामों को पहले ही की तरह सामान्य रूप से करते रहेंगे। जिससे उत्साहित रहेंगे। और बड़ी तेजी के साथ अपने संसाधनों को बढ़ाना चाहेंगे। इस सप्ताह अपने लिए कपड़ों की खरीद कर सकते हैं। किन्तु प्रेम संबंधों में पहले जैसी मधुरता इस सप्ताह के दूसरे भाग मे नहीं रहेगी। जिससे आप कुछ परेशान हो सकते है।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में बहुत समय से अटका कोई जरूरी काम अवश्य पूरा होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। वाहन खरीदने का योग बन रहा है।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज का दिनघरेलू जीवन में विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी। आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा, कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। सहकर्मियों के सहयोग का अभाव रहेगा। लंबे समय से चल रही अदालती मुकदमे आपके पक्ष में रहेंगे। छात्रों के लिए समय कठिन रह सकता है इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज का दिनमिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना होगा वरीष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें बेवजह बहस में न पड़े। व्यापारी जन पूँजी निवेश करते समय सावधानी बरतें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। धन संबंधी मामले उलझ सकते हैं जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज का दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने उलझे कार्य बनते हुए नजर आएँगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा काम बन सकता है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारिक क्षेत्र में किसी की सहायता से बिगड़ा काम काम बन सकता है। सेहत में सुधार होगा। शत्रु पक्ष परास्त होगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज का दिन आर्थिक जीवन और व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बनाकर चलें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी काम सफलतापूर्वक। पूर्ण होंगे। आज आपकी क्षमताएं बेहतर तरीके से सामने आएंगी व्यापारिक क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होगा धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनशैली में सुधार होगा। छात्रों के लिए आज का दिन मौज मस्ती भरा रह सकता है पढ़ाई लिखाई से मन भटका रहेगा।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेंगी व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कई काम उलझ सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। छात्रों के लिए पढ़ाई में बाधाएं आ सकती है छोटे भाई बहनों से मतभेद हो सकता है। शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज का दिनबेहद खास रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सबका मन अपनी वाणी से जीत लेंगे। कार्यक्षेत्र में सारे कार्य पूर्ण होंगे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन लाभ के मौके मिलेंगे। खर्चों में अधिकता रहेंगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कला के क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। कोई नया मौका मिल सकता है।