क्या जानते हैं आप गर्मी में रोज़ गुलकंद खाने के फायदे? नहीं तो जानिए यहां...
हम बताते है आपको इसके एक से बढ़कर एक फायदे। गुलाब से बने गुलकंद की तासीर ठंडी होती है। इसलिये यह गर्मी में तन-मन दोनों को राहत देता है।
गुलकंद में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
गुलकंद के सेवन से बाॅडी हाइड्रेटेड रहती है। जिससे शरीर की गर्मी शांत होती है और लू से भी बचाव होता है।
गर्मी के दिनों में आंखों में जलन, सूखापन, और असहजता आम समस्याएं हैं। गुलकंद के सेवन से आँखों को भी राहत मिलती है।
गुलाब की पंखुड़ियों में विटामिन ए और सी की भरपूर मात्रा होती है। इनसे बना गुलकंद स्किन में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता हैं। जिससे त्वचा अधिक उम्र तक जवां नज़र आती है।
गुलकंद पेट को ठंडक देता है और गर्मी में पेट से जुड़ी दिक्कतें गैस, कब्ज, बेचैनी, घबराहट आदि से राहत देता है।
गर्मी में बहुत से लोगों को नकसीर फूटने की समस्या होती है। ऐसे लोगों को भी रोज़ाना गुलकंद के सेवन से राहत मिलेगी।
गुलकंद का खास अरोमा दिमाग को शांत करता है। उसकी नसों को रिलेक्स करता है। तनाव कम होने से नींद तो अच्छी आती ही है, हमारा गुस्सा भी कम होता है। रोज़ाना दूध के साथ चम्मच भर गुलकंद खाने से दिमाग तेज होता है और याददाश्त भी बेहतर होती है।
गुलकंद के सेवन से महिलाओं को यूटीआई या मूत्र मार्ग संक्रमण से राहत मिलती है।
पेट में गर्मी बढ़ने से मुंह में छाले हो जाते हैं। ठंडी तासीर वाला गुलकंद पेट की गर्मी को शांत करने में प्रभावी होता है। इसलिए गुलकंद खाने से छालों की समस्या से जल्द राहत मिलती है।