गोंद कतीरा मास्क लगाने से ऑयली स्किन से राहत मिलती है। ऑइली चेहरा खराब भी लगता है और त्वचा संक्रमण का कारण भी बनता है।

गोंद कतीरा फेस मास्क लगाने से त्वचा पर नैचुरल ग्लो आता है।
गोंद कतीरा फेस मास्क में एक्सफोलिएंटिंग गुण होते हैं जो त्वचा को डीप क्लीन करने में मदद करते हैं।
गोंद कतीरा फेस मास्क लगाने सन टैन से भी राहत मिलती है। यह स्किन पर आए रैशेज, लालिमा और जलन को शांत करता है।
इसमें पाई जाने वाली एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ चेहरे की सूजन को कम करती हैं।
विटामिन सी से भरपूर गोंद कतीरा फेस मास्क एक्ने और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं को भी कम करता है।
गोंद कतीरा फेस मास्क ऐसे बनाएं:- एक चम्मच पिसा हुआ गोंद कतीरा, दो चम्मच दही और आधा चम्मच शुद्ध शहद मिला कर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
इसके बाद पैच टेस्ट करें और परेशानी न हो तो इसे चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
इसे पंद्रह मिनट तक लगा कर छोड़ें और चुपचाप लेट जाएं। उसके बाद चेहरे पर पानी का हल्का स्प्रे करें।
अब चेहरे और गर्दन की मालिश करें और चेहरा अच्छे ठंडे पानी से धो दें।
NEXT
Explore