आप ने सोने के चूड़ी, बर्तन या ज्वेलरी देखें होंगे। लेकिन सोचो आप के पास अगर सोने का अंडरवियर हो तो, और जिसकी कीमत 40 से 45 लाख तक का है।
आप ये ही सोच रहे है सोने का चूड़ी-बर्तन तो ठीक है लेकिन सोने का अंडरवियर! तो आप को बता दें कि ये सच में है। जी हां...गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट में कस्टम के एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है।
यहां टीम ने दुबई से आए एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है, जिसने अपने अंडरवियर और पर्स में लाखों रुपए का सोना छिपा रखा था। सोने को वह एयरपोर्ट से बाहर ले जाता, उससे पहले ही टीम ने उसे दबोच लिया।
दरअसल, 8 फरवरी की सुबह दुबई से उड़कर अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई स्पाइसजेट से एक पैसेंजर उतरा।
जिसे पैसेंजर प्रोफाइलिंग के आधार पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) की टीम ने रोक लिया। शुरुआती जांच में तो वह एक दम नॉर्मल था। वहीं टीम की पूछताछ में वो घबरा गया और हड़बड़ा गया।
टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो पर्स से सोने के दो बिस्किट और सोने का टूटा हुआ 24 कैरेट का टुकड़ा बरामद किया गया, जिसका वजन 324.140 ग्राम था।
जब्त सोने की कीमत 51 लाख 73 हजार 274 रूपए आंकी गई है। वहीं जब टीम ने आगे तलाशी ली तो उसके अंडरवियर से सोने का पेस्ट मिला।
टीम ने जब विषेश प्रक्रिया के जरीए सोने के पेस्ट से सोने को अलग किया, तो उसके अंदर से 24 कैरेट का 277.800 ग्राम सोना बरामद किया गया.
जिसकी कीमत 44 लाख 33 हजार 688 रूपए आंकी गई है। इस तरह टीम ने कुल मिलाकर 601.940 ग्राम सोना बरामद किया, जिसकी कुल कीमत 96,06,962 रुपए आंकी गई है।