वसुंधरा अनुपमा के सामने कुछ बोल नहीं पाएगी. हालांकि वसुंधरा समझ जाएगी कि उसे राजा को अनुपमा के परिवार से दूर रखना है.
दूसरी तरफ कीर्ति अपने पति से झगड़ा करने वाली है. कीर्ति कपिल को बंद कमरे में मारने वाली है.
वहीं पराग अंश को अपने डायमंड के बिजनेस का काम थमा देगा. ये बात जानकर अनुपमा काफी खुश होगी. वहीं गौतम भड़कने वाला है.
गौतम पराग से पूछेगा कि उसने ये काम उसे क्यों नहीं दिया. पराग बताएगा कि गौतम जल्द ही घर से जाने वाला है, ऐसे में उसे बिजनेस में ध्यान देने की जरुरत नहीं है.
दूसरी तरफ प्रेरणा चुपके से प्रेम के कमरे में चली जाएगी. सोते हुए प्रेम को प्रेरणा किस करने की कोशिश करने वाली है. ऐसा होते ही प्रेम प्रेरणा पर भड़क जाएगा.
कपिल कीर्ति से परेशान होकर सुसाइड करने निकलेगा. इसी बीच अनुपमा कपिल को देख लेगी. अनुपमा कपिल को अपनी जान नहीं देने देगी. इस दौरान कपिल जमकर रोने वाला है.
कपिल अनुपमा को बताएगा कि कैसे कीर्ति उसे टॉर्चर करती है. कपिल की बातें सुनकर अनुपमा उसे सपोर्ट करने का वादा करने वाली है. अनुपमा जल्द ही कीर्ति को परिवार के सामने एक्सपोज कर देगी.