आज टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि अभिरा साहूकार से लोन के लिए पेपर्स पर साइन करती है।
वो बगैर पढ़े ही न केवल साइन कर देती है, बल्कि अपनी सारी आईडी भी दे देती है।
वहीं अभिरा को ये कदम उठाता देख मुक्ति अपनी मां की गैराज में मदद करने का फैसला करती है।
लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि बगैर पढ़े ही पेपर साइन करने पर अभिरा को जल्द ही मुसीबत का सामना करना पड़ेगा।
मुक्ति अभिरा की मदद करने के लिए रास्ते से गुजर रही कार को पंचर करने का फैसला करती है।
लेकिन वहां आने वाली सबसे पहली कार अरमान की होती है, जिसके रास्ते में मुक्ति कीलें बिछा देती है।
ऐसे में अरमान की कार वहां से गुजरते ही पंचर हो जाती है। अरमान मुक्ति के साथ मौजूद स्लोमो को पकड़ लेता है।
लेकिन तभी मुक्ति अरमान की आंखों में धूल झोंककर अपने दोस्त को बचा लेती है। हालांकि अभिरा अपनी बेटी को उसके दोस्तों के साथ भागता देख समझ जाती है कि कोई गड़बड़ जरूर हुई है।