​'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी नील संग शादी के लिए साफ इंकार कर देगी। वो मंडप छोड़कर चली जाएगी और अपने कमरे में जाकर बैठ जाएगी।​
​तेजस्विनी को मनाने के लिए उसका पूरा परिवार वहां आ जाएगा। तेजस्विनी रो-रोकर अपने आजूबा से कहेगी कि वो ये शादी नहीं करना चाहती है।
लेकिन परिवार बार-बार उसे हवाला देगा कि अगर उसने ये शादी नहीं की तो परिवार की इज्जत पर आंच आ जाएगी।​
​तेजस्विनी के आजूबा उसे मरने तक की धमकी देंगे। इस बात से तेजस्विनी का दिल टूट जाएगा। उसे अपनी आंखों के सामने अपने बाबा के सपने टूटते हुए नजर आएंगे। तेजस्विनी अपनी मां मुक्ता के गले लगकर रोएगी।​
​तेजस्विनी को शादी के लिए नील मनाने की कोशिश करेगा। वो परिवार के हालातों को दर्शाते हुए तेजस्विनी को शादी के लिए राजी करेगा। दूसरी ओर तेजस्विनी के लिए मन में नील के लिए गुस्सा बढ़ता जाएगा।​
​'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी अपने परिवार की खातिर मंडप में लौटेगी। वो नील के साथ शादी की सारी रस्में निभाएगी और सात फेरे लेकर जिंदगी की नई शुरुआत करेगी।​
शो में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी फेरों के बाद अपने दिल का हाल गाने के जरिये बयां करेगी। वो गाना गाएगी, जिसे सुनकर नील का परिवार तारीफों के पुल बांधेगा।​
​'गुम है किसी के प्यार में' में असली महाट्विस्ट तब आएगा, जब बाराती बनकर ऋतुराज भी एंट्री करेगा।
लेकिन तब तक नील और तेजस्विनी के फेरे हो चुके होंगे। नील तेजस्विनी से बताएगा कि ऋतुराज उसका भाई है। वहीं एक-दूजे को आमने-सामने देख दोनों की आंखें फटी रह जाएंगी।​
NEXT
अगली खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें