Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: अरमानों को दफन करेगी जूही, ऋतुराज को ठुकराएगी तेजू
'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि नील को जूही की बातें याद आएंगी कि आप ठीक हो जाइए, जल्द ही शादी होने वाली है। जूही की बातों से वो परेशान होगा कि जब मैंने उसे सब सच बता दिया है तो भी वो मुझसे शादी क्यों करना चाहती है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: अरमानों को दफन करेगी जूही, ऋतुराज को ठुकराएगी तेजू
शो में दिखाया जाएगा कि लीना, विनोद और बाकी परिवार नील से मिलने के लिए आएंगे। नील अपनी मां से पूछेगा कि क्या हम शादी को आगे बढ़ा सकते हैं।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: अरमानों को दफन करेगी जूही, ऋतुराज को ठुकराएगी तेजू
इसपर लीना उसे डांट देगी और कहेगी कि लड़कीवालों के घर कितनी तैयारियां हो चुकी हैं और शादी के लिए उनपर कितनी जिम्मेदारियां होती हैं। तेरी भी तो बहन है और तू खुद को उसकी जगह रखकर देख।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: अरमानों को दफन करेगी जूही, ऋतुराज को ठुकराएगी तेजू
नील अपने जीतू काका के सामने अपना दर्द बयां करेगा। वो जीतू को बताएगा कि उसने तेजस्विनी के बारे में जूही को सबकुछ बता दिया है, लेकिन इसके बाद भी जूही उसके साथ शादी करने के लिए तैयार है। नील कहेगा कि अब मैं भी वही करूंगा जो सब चाहते हैं। लेकिन मैं तेजस्विनी को कभी नहीं भुला पाऊंगा।
'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी शादी की शॉपिंग के लिए पूरे परिवार को मॉल में लेकर आएगी। वहां साड़ियां खुद पसंद करने की जगह जूही तेजस्विनी को साड़ियां दिलाने की कोशिश करेगी। लेकिन सतीश उसे डांट देगा कि शादी तेरी है या मेरी।
जिस मॉल में तेजस्विनी का परिवार शॉपिंग के लिए आएगा, वहीं नील का परिवार भी पहुंच जाएगा। ऋतुराज नील को दूल्हा-दुल्हन की शादी का जोड़ा दिखाएगा, जिसे देखते ही नील के मन में तेजस्विनी का ख्याल आएगा। वो उस जोड़े में तेजस्विनी की कल्पना करने लगेगा।
नील को अचानक मॉल में तेजस्विनी की झलक दिखेगी। इससे नील बिल्कुल परेशान हो जाएगा। लेकिन तभी तेजस्विनी उसकी नजरों से ओझल हो जाएगी, जिसपर वो सोचेगा कि मैं शादी जूही से कर रहा हूं लेकिन मेरे मन में तेजस्विनी का ख्याल है। मैं पूरी जिंदगी समझौते में कैसे काटूंगा।
'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि ऋतुराज तेजस्विनी से शादी की बात करेगा।
लेकिन तेजस्विनी इस बात से भड़क जाएगी और ऋतुराज को सुनाते हुए कहेगी कि तुम्हारा मन किया तो शादी कर ली नहीं किया तो मना कर दिया। मुझे किसी से कोई शादी नहीं करनी।