आज टीवी शो में यह हिंट दिया गया है कि मोहित, ख्याति का बेटा है।
हालांकि, ख्याति ने इस बारे में न ही पराग को और न ही कोठारी परिवार के किसी सदस्य को बताया है।
ऐसे में ख्याति बहुत डरी हुई है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि जब ख्याति का अतीत सबके सामने आएगा तब क्या होगा? पराग कैसे रिएक्ट करेगा?
अनुपमा, राही को बताएगी कि राघव निर्दोष है। इतना ही नहीं, अनुपमा, राही को ये भी बताएगी कि उसने कैसे राघव को उसकी मां से मिलवाया।
अनुपमा की बात सुनकर राही भड़क जाएगी। वह अनुपमा पर चिल्लाएगी और उसे राघव से दूर रहने की सलाह देगी।
इससे पहले की अनुपमा कुछ कहे प्रेम आ जाएगा। प्रेम, राही और अनुपमा को बताएगा कि जिसने राही पर अटैक किया था उसका पता चल गया है।
सीरियल में बार-बार इस बात का भी हिंट दिया जा रहा है कि कोठारी परिवार और राघव का कोई न कोई कनेक्शन जरूर है।
हालांकि, अभी तक ये बात सामने नहीं आई है कि दोनों के बीच आखिर क्या कनेक्शन है।
ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि जब पुलिस प्रेम को बताएगी कि राघव ने राही पर अटैक किया है।
तब अनुपमा और कोठारी परिवार का रिएक्शन क्या होगा?