Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 26 May: भाविका शर्मा स्टार सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों काफी जायद सुर्खियों में बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं कई दिनों से खबर आ रही है की कहानी में जल्द लीप आने वाला है।
सिर्फ यही नहीं नए किरदारों की एंट्री के साथ पुराने कलाकारों की विदाई हो जाएगी। ऐसे में लीप के बाद कहानी में क्या नए ट्विस्ट और टर्न्स आएंगे जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स ने सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में 10 से 12 साल का लीप लाने का फैसला किया है। इसका कारण है शो की घटती टीआरपी जिससे मेकर्स को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पढ़ गया है।
कहानी में करणवीर बोहरा की एंट्री होगी जो भाविका शर्मा संग नजर आएंगे। मेकर्स ने उन्हे लीड एक्टर के तौर पर साइन कर लिया है जो काफी मजेदार होने वाला है। सीरियल में वह एक पुलिस अफसर का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
ऐसा कहा जा रहा है की करणवीर बोहरा हर बार की तरह इस सीरियल में एक सनकी शख्स का किरदार निभाएंगे। सीरियल की कहानी में यह नया शख्स सवि के प्यार में पागल होगा और मोहब्बत की सारी हदें पार करेगा।
खबरें है की कहानी में ईशान किरदार की मौत हो जाएगी क्यूंकी लीप के चलते शक्ति अरोड़ा को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कहा जा रहा है की वह कहानी में अब जंच नहीं रहे हैं और फीस भी उनकी काफी ज्यादा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरियल गुम है किसी के प्यार में लीप आने के बाद सवि की जिंदगी में एक नए परिवार दिखाया जाएगा। हालांकि यह कैसा परिवार होगा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
कहा जा रहा है की शक्ति अरोड़ा समेत कई साइड एक्टर्स को शो से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं मेकर्स। हालांकि अभी तक इन सब खबरों पर मेकर्स या स्टारकास्ट द्वारा कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।