Anupamaa Spoiler 26 May: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये सीरियल दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गया है। इन दिनों शो में देखा जा रहा है कि अनुपमा ने अपने बेटे तोषू को स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां में एक वेटर के रूप में काम पर रखा है।
अनु चाहती है कि उसका बेटा रेस्तरां के सारे काम सीखे। वहीं अनुपमा और अनुज ने मिलकर घर पर आध्या के जन्मदिन की जमकर तैयारी की थी।
लेकिन जैसे ही आध्या को ये पता चला कि तैयारी अनु ने की, वो बहुत गुस्सा हो जाती है।
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखा जा सकेगा कि फूड क्रिटिक स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां में खाने का रिव्यू करने आते हैं।
इस दौरान उन्हें खाने में कॉकरोच मिलता है। इस वजह से वो काफी गुस्सा हो जाते हैं और अनुपमा की सुपरशेफ वाली ट्राफी वापस ले जाते हैं।
अनुपमा को कुछ समझ नहीं आता कि ये सब क्या हो रहा है। अपकमिंग एपिसोड में अनुज ऑनलाइन वीडियो देखता है जिसमें अनुपमा की बेइज्जती करते वो फूड क्रिटिक दिखाई देते हैं। अनुज, आध्या और श्रुति को छोड़कर अनुपमा के पास पहुंचता है।
अनुपमा तोषू को इस बात के लिए जिम्मेदार ठहराती है। वहीं तोषू कहता है कि अपने काम पर ध्यान देने के बजाय वो आध्या के जन्मदिन पर अनुज से वीडियो कॉल कर रही थी।
दूसरी तरफ बीजी और यशदीप ऐसी खबर सुनकर काफी शॉक्ड हो जाते हैं। वहीं, अनुज, अनु को वीडियो कॉल करने के लिए माफी मांगता है।
यशदीप उसे बीच में दखल देने से मना करता है। यशदीप उस पर गुस्सा करता है कि वो इतनी गैर-जिम्मेदार कैसे हो सकती है। इसके बाद अनु रोने लगती है और अनुज उसे संभालने जाता है।
आध्या अपना खास दिन बर्बाद करने पर अनु से बदला लेने के बारे में सोचने लगती है। आध्या रेस्तरां में जाकर अनु की बेइज्जती करेगी।
अनुज, आध्या का ये बिहेवियर देखकर काफी गुस्सा हो जाएगा। श्रुति ये सब देखेगी और आध्या के गुस्से का इस्तेमाल अनुज और अनुपमा को अलग करने के लिए करेगी।