आज टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि, रजत आशका को लेकर एक होटल में जाएगा। वहीं लकी भी उसी जगह पहुंच जाएगा। लकी जैसे ही अपने कमरे का दरवाजा खोलेगा, वहां वो रजत और आशका को साथ देखेगा।
उन्हें एक कमरे में देख लकी के होश उड़ जाएंगे। रजत होटल में वकील से बात करेगा और सासू मां के एक्सीडेंट के केस को दबाने के लिए कहेगा। वहीं वकील रजत को बताएंगे कि ये केस पूरी तरह से उलझ गया है।
क्योंकि पहले रजत ने ही आरोपी को ढूंढने की कोशिश की थी। जिस होटल में आशका और रजत मीटिंग के लिए जाएंगे। वहां आग लग जाएगी। धुएं से आशका को परेशानी होने लगेगी और वो बेहोश हो जाएगी।
ऐसे में रजत अपनी जान पर खेलकर आशका को बचाएगा। होटल में आग लगने की बात सुनकर सवि भी वहां पहुंचेगी। वो रजत के लिए परेशान होगी।
लेकिन तभी देखेगी कि रजत आशका को अपनी बाहों में लेकर सीढ़ी से उतर रहा है। ये देखकर सवि का दिल बुरी तरह से टूट जाएगा।
शो में आप आगे देखेंगे कि, आशका, रजत के साथ होगी। वहीं दूसरी ओर अर्श बार-बार आशका को फोन करेगा, लेकिन वो फोन नहीं उठाएगी। ऐसे में उसका पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाएगा।
जिगर उस आग को भड़काने के लिए कहेगा कि क्या पता वो रजत के साथ हों। इसपर अर्श कहेगा कि जो मेरा था वो मेरा ही रहेगा। रजत की हरकतों से सवि के मन में सवाल उठेंगे कि उसने झूठ क्यों बोला।
यहां तक कि रजत, सवि के साथ भी नहीं आता है, जिससे वो और परेशान हो जाती है। वहीं लकी पहले सवि को दिलासा देता है और बाद में ये सारी बातें भाग्यश्री को बताता है। रजत के घर आते ही सवि उससे दूर-दूर रहने लगती है।
यहां तक कि वो खुद को बाथरूम में बंद कर लेती है। रजत उसे मनाने की कोशिश करता है, लेकिन सवि को पुराने पल याद आते हैं, जिससे उसकी तकलीफ और भी बढ़ जाती है।
NEXT
Explore