Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein : ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma), नील भट्ट (Neil Bhatt) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) का शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट पर टॉप पर रहता है।
शो में मेकर्स जल्द लीप लाने वाले हैं। गुम है किसी के प्यार का आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। सत्या और विराट शराब के नशे में एक- दूसरे से अपने दिल की बात कहेंगे।
विराट सत्या से पूछता है कि क्या तुम सई को मेरे लिए छोड़ सकते हो। सत्या विराट से कहता है कि सई तो मेरी पत्नी हैं और मेरे साथ रहेगी। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं।
विराट सत्या से कहता है तूने तो कहा था कि तेरी और सई की शादी मजबूरी में हुई थी। वहीं, अंबा के डांस को लोगों से खूब सराहना मिली।
विराट सत्या से कहता है तूने तो कहा था कि तेरी और सई की शादी मजबूरी में हुई थी। वहीं, अंबा के डांस को लोगों से खूब सराहना मिली।
अंबा और उसका परिवार इस बात से बेहद खुश होता है। पहली बार लोगों ने उनके डांस को इतनी इज्जत मिली। हर कोई सई की तारीफ करता है।
अंबा सबके सामने अपनी गलती मानती है और कहती हैं कि मैं सई के बारे में बहुत गलत थीं। उसे हम सब की बहुत चिंता है।
वहीं, सत्या और विराट नशे की हालत में गाड़ी चलाते हैं। सत्या ड्राइव करता है और विराट उसके साथ बैठ होता है। गाड़ी में भी सत्या और विराट सई के बारे में ही बात करते हैं।
सवि अपने सत्या को कॉल करती हैं लेकिन दोनों फोन नहीं उठाते हैं। सत्या के घर नहीं पहुंचने से अंबा बहुत परेशान हो जाती है।
सई को अस्पताल से कॉल से आता है कि सत्या का एक्सीडेंट हो गया है। सत्या के एक्सीडेंट की खबर सुनकर सई और पूरा परिवार हैरान हो जाता है। सत्या की हालत काफी नाजुक होती है।
अंबा सत्या की इस हालत के लिए विराट को जिम्मेदारी ठहराती है। वो कहती हैं मैं विराट चौव्हाण के खिलाफ पुलिस केस करूंंगी। क्या सत्या की हो जाएगी मौत।