Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 24 December 2024: शक की चिंगारी से जलाएगा खुद के परिवार​ को रजत, शो में आएगा ये मसालेदार ट्विस्ट...
आज टीवी शो में आप देखेंगे कि, अनुभव पहले लकी को मनाता है कि उसे बच्चे को अपना नाम देना पड़ेगा, वरना उसे 5 साल के लिए जेल जाना होगा। दूसरी ओर
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 24 December 2024: शक की चिंगारी से जलाएगा खुद के परिवार​ को रजत, शो में आएगा ये मसालेदार ट्विस्ट...
अनुभव सवि को बताएगा कि तापसी केस वापिस लेने के लिए मान गई है। रजत सवि को ढूंढते हुए घर पर आएगा, लेकिन उसे पता चलेगा कि वो सई को स्कूल लेने गई है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 24 December 2024: शक की चिंगारी से जलाएगा खुद के परिवार​ को रजत, शो में आएगा ये मसालेदार ट्विस्ट...
रजत जल्दबाजी में वहां पर पहुंचेगा और सवि को अनुभव के गले लगे देख लेगा। सवि अनुभव को शुक्रिया कहने के लिए आई लव यू कहेगी, जिसे देख रजत को झटका लगेगा
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 24 December 2024: शक की चिंगारी से जलाएगा खुद के परिवार​ को रजत, शो में आएगा ये मसालेदार ट्विस्ट...
रजत बगैर सवि से बात किये वहां से चला जाएगा और बार में बैठकर शराब पिएगा। रजत को सवि की पुरानी बातें याद आएंगी और वो कहेगा कि मेरा दिल एक बार पहले टूट चुका है और अब मैं दोबारा किसी को मौका नहीं दूंगा अपना दिल तोड़ने के लिए।
सवि घर पर रजत के लिए सरप्राइज प्लान करती है। वो क्रिसमस पार्टी की तैयारी करती है। साथ ही रजत का पसंदीदा खाना भी बनाती है। सवि बेसब्री से रजत के आने का इंतजार करती है, लेकिन रजत नहीं आता है।
शो में आप आगे देखेंगे कि, सवि रजत को ढूंढने के लिए बाहर जा ही रही होती है। लेकिन तभी रजत शराब पीकर वहां आता है। वो लुढ़कता हुआ घर में चलता है।
रजत का ये तरीका देख घरवाले भड़क जाते हैं और कहते हैं कि सवि ने तेरे लिए पसंदीदा खाना बनाया है। लेकिन रजत कहेगा कि ये सिर्फ खाना ही नहीं, बेवकूफ भी अच्छा बनाती है।
अवॉर्ड फंक्शन में अनुभव अर्श को बेनकाब करने की कोशिश करता है। वो सरेआम ये खुलासा करता है कि अर्श ने रजत की छवि खराब करने के लिए तापसी का सहारा लिया था।
लेकिन दूसरी तरफ रजत और सवि का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजरता है। अनुभव सवि के साथ हो रही बदतमीजी पर उसका साथ देने की कोशिश करता है।
लेकिन रजत को ये बातें पसंद नहीं आतीं और वो सबके सामने तमाशा शुरू कर देता है। शक के चक्कर में रजत अपना रिश्ता तार-तार कर देता है।
Explore