Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 23 May: राव साहब के खिलाफ FIR दर्ज करवाएगी सवि, इस बड़ा का सच हुआ पर्दाफाश...
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, सवि और शुक्लाजी सोचेंगे कि किसने दुकान में आग लगाई होगी। सवि समझ जाएगी कि दुकान में आग किसी साजिश की वजह से लगी थी।
उधर निशिकांत घर पर गुस्से से लौटेगा। रीवा अक्का साहब को बताएगी कि ईशान ने सवि को चैलेंज जितवा दिया। अक्का साहब सवि पर भड़केंगी। चिन्मय गुस्सा करेगा। वह कहेगा कि सवि के होने की आदत डाल लीजिए।
सवि राव साहब के जाकर कहेगी कि उसे पता है कि उसकी दुकान में आग उसने लगवाई है। सवि कहेगी कि वह इतना नीचे कैसे गिर सकता है। सवि कहेगी कि क्वेश्चन पेपर लीक में भी राव साहब ने उसे फंसाया था, वह सब जानती है।
सवि राव साहब को उकसाकर सब कुछ उगलवा लेगी। राव साहब कहेंगे कि सवि की वजह से मेडिकल विंग का सपना टूटा, वह इस बात का बदला ले रहा था।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, ईशान सवि के बारे में सोच रहा होगा तब तक अन्वी आकर उसे चिढ़ाने लगेगी। वह ईशान से सवाल करेगी कि उसने सवि के लिए अपना हाथ क्यों जला लिया।
वह सवि की निशानियां दिखाकर ईशान से पूछेगी कि जीतू से ये सब क्यों नहीं हटवाया। वह ईशान से कहेगी कि अपनी फीलिंग्स क्यों छिपा रहा है। रीवा अक्का साहब के सामने बैठकर रोएगी कि पता नहीं सगाई होगी भी या नहीं।
वह कहेगी कि उसे डर लगता है। अक्का साहब कहेंगी कि इस बार उसकी शादी ईशान से जरूर होगी, ये सुरेखा का वादा है। कहेगी कि ईशान सवि पर तरह खाकर उसकी मदद करता है।
वह रीवा के कान भरेंगी कि ईशान पर अपना हक जताए। सवि पुलिस स्टेशन जाकर यशवंत के खिलाफ शिकायत करवाने की कोशिश करेगी। पुलिस उसका मजाक उड़ाएगी। कहेगी कि कोई सबूत नहीं है तो वह कंप्लेंट नहीं लिखेगा। सवि कहेगी कि उसे FIR करनी है और पुलिस को लिखनी पड़ेगी।