Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 13 December 2024: सवि-रजत के बीच फिर आएगी दूरी, बोरिया-बिस्तर के साथ आशका को बाहर फेंकेगा अर्श...
आज टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि, आशका कोर्ट केस के बाद घर आती है। लेकिन अर्श उसके मुंह पर सामान फेंक देता है और उसे घर से निकलने के लिए कहता है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 13 December 2024: सवि-रजत के बीच फिर आएगी दूरी, बोरिया-बिस्तर के साथ आशका को बाहर फेंकेगा अर्श...
अर्श कहता है कि तुम मेरे सामने रजत का जाप पढ़ रही थी ना, अब जाओ उसी के पास। आशका, अर्श के सामने गिड़गिड़ाएगी कि वो ऐसा बिल्कुल भी न करे। आशका उसके सामने आंसू भी बहाती है,
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 13 December 2024: सवि-रजत के बीच फिर आएगी दूरी, बोरिया-बिस्तर के साथ आशका को बाहर फेंकेगा अर्श...
लेकिन अर्श कहता है कि तुम्हारे और मगरमच्छ के आंसुओं में जरा भी फर्क नहीं है। आशका के गिड़गिड़ाने के बाद भी अर्श नहीं पिघलता। अर्श की हरकतों के बाद आशका बार में जाकर शराब पियेगी।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 13 December 2024: सवि-रजत के बीच फिर आएगी दूरी, बोरिया-बिस्तर के साथ आशका को बाहर फेंकेगा अर्श...
वहां जाकर वो तोड़-फोड़ भी करेगी। लेकिन जब उसे वेटर रोकने की कोशिश करेगा तो वो उसे ही थप्पड़ मार देगी। यहां तक कि आशका शराब के नशे में गाड़ी चलाएगी और सड़क पर जमकर ड्रामे करेगी।
शो में आप आगे देखेंगे कि, सवि शॉपिंग से लौटते वक्त आशका को सड़क पर ड्रामे करते हुए देख लेगी। वो आशका को समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन आशका उससे दूर भागेगी।
हालांकि सवि जोर-जबरदस्ती करके आशका को अपनी कार में बैठा लेगी। आशका को सवि अपने साथ लेकर घर आ जाएगी। रजत उसे देखकर हैरान होगा और उसे मना भी करेगा। लेकिन सवि नहीं मानेगी।
वहीं भाग्यश्री और बाकी घरवाले भी सवि को ऐसा करने से रोकेंगे, लेकिन सवि किसी की नहीं मानेगी। यहां तक कि वो अपने कमरे में आशका को सुलाएगी। आशका का साथ देने पर सवि रजत से नाराज हो जाएगा।
वो लिविंग रूम में आकर सो जाएगा। रजत को आशका के साथ पुरानी बातें याद आएंगी, जिससे उसका पारा और बढ़ जाएगा। लेकिन दूसरी ओर सवि आशका की मदद में लगी होगी।
जब अर्श को घरेलू हिंसा करने का नोटिस मिलेगा। ये नोटिस देखकर अर्श हैरान हो जाएगा और सोचेगा कि रजत ने ये किया है। लेकिन तभी वहां पर सवि पहुंच जाएगी।
NEXT
Explore