Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 12 June 2024: ईशान के शादी में बम लगाने वाले का हुआ पर्दाफाश, शो में आया ये महाट्विस्ट...
गुम है किसी के प्यार में सीरियल में लीप के पहले शान्तनु और ईशा की एंट्री हो चुकी है। ईशान की शादी की तैयारियों के बीच ट्रुथ ऐंड डेयर गेम होगा।
ईशान की बारी आएगी तो चिन्मय सवाल करेगा कि उसका सबसे फेवरिट इंसान कौन है? ईशान सवि का नाम लेगा। सवि शहर छोड़ने की तैयारी करेगी।
शुक्लाजी उसे रोकेंगे। वह बोलेगी कि दुनिया के किसी भी कोने में चली जाए लेकिन शुक्लाजी से रिश्ता निभाएगी। वह उनसे कहेगी कि उसकी चाय की दुकान चलाएं।
दूर्वा ईशान पर गुस्सा करेगी तो अक्का साहब बात संभालेंगी कि ईशान ने झूठ बोलकर हरा दिया। उसने जो कहा वो झूठ है क्योंकि ईशान की फेवरिट वह हैं।
दूर्वा कहेगी कि अब रीवा उसकी फेवरिट बनने वाली है। अक्का साहब ईशान की तारीफ करेंगी पूरी फैमिली इमोशनल हो जाएगी।
रीवा शादी के लिए तैयार होगी। सवि का एग्जाम होगा और कॉलेज में रीवा-ईशान की शादी चल रही होगी। सवि पेपर देने जाएगी। शादी में कोई ब्लास्ट की तैयारी करेगा।
ईशान दूल्हा बनकर आएगा। सवि की नजर उस पर पड़ेगी। ईशा और शान्तनु फोन करेंगे पर ईशान नहीं उठाएगा। अक्का साहब को अन्वी का फोन मिलेगा।
उससे पता चल जाएगा कि ईशा और शान्तनु ईशान की शादी रोकने आ रहे हैं। वह राव साहब से कहेगी कि कैसे भी करके उन्हें रोकना होगा।
प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि ईशान की शादी में बम लगाने की तैयारी कर रहा शख्स हरिणी से टकराएगा। दर्शक गेस कर रहे हैं कि ये काम हरिणी के पति का है।