गुम है किसी के प्यार में शो की शुरुआत में यशवंत और निशिकांत ईशा की रिपोर्ट गलत साबित करने का प्लान करेंगे। उधर सवि ईशा को एक बड़े होटल में ले जाएगी। वहां उसका स्टूडेंट मिलेगा जो कहेगा कि वह यहां बिना खर्च के रुक सकती है।
सवि और स्टूडेंट की जिद पर ईशा कुछ अमाउंट पे करने की शर्त पर मान जाएगी। दूर्वा कॉलेज में सवि को जलील करने की कोशिश करेगी तभी सवि उसकी और आयुष की बोलती बंद कर देगी। ईशान सवि को क्लास से भगाएगा।
सीरियल में निशिकांत यशवंत से नया ऑडिटोरियम बनाने का प्लान शेयर करेगा। यशवंत कहेगा कि ईशा की वजह से बहुत नुकसान हुआ है इसलिए कोई खर्च नहीं कर सकते।
वह बोलेगा कि रिपोर्ट में जो लोग परमानेंट नहीं हैं उनको तुरंत परमानेंट कर दें तो इस रिपोर्ट को कागज का टुकड़ा साबित किया जा सकता है।
निशिकांत बोलेगा कि बहुत नुकसान होगा और मुंबई का कॉलेजन हीं बन पाएगा। इस पर यशवंत बोलेगा कि कभी-कभी बड़े नुकसान से बचने के लिए छोटे नुकसान सह लेने चाहिए।
उधर सवि ईशा को बहुत बड़े होटल में लेकर जाएगी। ईशा बोलेगी कि यहां बहुत खर्च होगा और वह नहीं रुक सकती। तब तक होटल का मैनेजर आकर ईशा के पैर छुएगा और बताएगा कि यह व्यवस्था उसने की है। ईशा वहां रहने के लिए तैयार हो जाएगी लेकिन कुछ रकम चुकाने की बात कहेगी।
अस्मिता और शिखा ईशा को फोन करके हालचाल लेंगे और बोलेंगी कि वे लोग चाहते थे कि ईशा उनके साथ रुके लेकिन ईशान ने कहा कि ऐसा हुआ तो वह घर छोड़ देगा। यह सुनकर ईशा का मन दुखी हो जाएगा। दूर्वा कॉलेज पहुंचेगी तो आयुष उसे गले लगाएगा।
वह बोलेगी कि सबसे पहले सवि से बदला लेगी। वह कॉलेज के स्टूडेंट्स को इकट्ठा करके बताने की कोशिश करेगी कि सवि का भाई क्रिमिनल है तब तक सवि धमकी देगी कि उसे पता है कि गणपति पूजा में पर्दों में आग किसने लगाई थी। दूर्वा, आयुष डरकर चुप हो जाएंगे।
शुक्लाजी क्लास में मिठाई बांटेंगे कि वह परमानेंट हो गए। यह सुनकर ईशान चौंकेगा। ईशान पूछेगा तो पता चलेगा कि ईशा की वजह से वह परमानेंट हुआ। दूर्वा ईशा का नाम गलत तरह से लेगी तो सवि भिड़ जाएगी।
ईशान भी दूर्वा की तरफ बोलेगा तो ईशान और सवि की बहस होगी। ईशान सवि को क्लास से निकालेगा और सवि क्लास के बाहर खड़े होकर लेक्चर अटेंड करेगी।
भोसले फैमिली ईशान के जन्मदिन की तैयारी करेगी। अक्का साहिब ईशा को फोन करके दिल दुखाएंगी कि बेटे के जन्मदिन पर वह प्रार्थना के सिवा कुछ नहीं कर पा रही। ईशा रोएगी। प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि ईशा ईशान के बर्थडे पर पहुंच जाएगी और वह अपनी मां को जलील करेगा।