ठंड के मौसम में अक्सर गर्म पानी से नहाना किसे पसंद नहीं है यह तो हमारी रोज की दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बन जाती है। लेकिन आप जानते हैं इसके फायदे और नुकसान।
बहुत से लोग सुबह या शाम गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। लेकिन यह जानना बेहद जरूरी है कि गर्म पानी के फायदे और नुकसान दोनों हैं। आइए जानते है...
गर्म पानी से नहाने के 6 फायदे
1. मांसपेशियों में दर्द और तनाव के लिए गर्म पानी से नहाना एक अच्छा उपाय है। यह रक्त प्रवाह को बढ़ाता है और दर्द को कम करता है।
2. मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी गर्म पानी से नहाना बेहद फायदेमंद है।
3. गर्म पानी से नहाने पर शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन का स्राव होता है। यह हार्मोन हमारे मूड को बेहतर बनाता है और तनाव को कम करता है।
4. नींद की गुणवत्ता में सुधार के लिए भी गर्म पानी से नहाना फायदेमंद है। जो लोग अनिद्रा की समस्या से जूझते हैं उन्हें रात को सोने से लगभग एक घंटे पहले गर्म पानी से नहाना चाहिए।
5. गर्म पानी से नहाने पर पूरे शरीर में खून का प्रवाह बेहतर होता है। इससे सभी अंगों को अधिक ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं।
6. सर्दी-जुकाम और सांस लेने जैसी समस्याओं में भी गर्म पानी से नहाने पर राहत मिलती है। गले की खराश और खांसी में भी कुछ हद तक आराम मिलता है।
गर्म पानी से नहाने के 4 नुकसान
1. गर्म पानी त्वचा के प्राकृतिक तेलों को हटा देता है। इससे त्वचा की नमी खत्म हो जाती है और वह फटी हुई दिखने लगती है।
2. बालों में भी एक प्राकृतिक तेल होता है जो उन्हें चमकदार और स्वस्थ बनाए रखता है। अत्यधिक गर्म पानी इन तेलों को धो देते है, जिससे बाल भी कमजोर हो सकते हैं।
3. गर्म पानी त्वचा की कोमल ऊपरी परत को भी प्रभावित करता है, जिससे लाल धब्बे और खुजली हो सकती है।
4. गर्म पानी से नहाने पर रक्त वाहिकाओं में खून तेजी से फैलाता है, जिससे Blood Pressure अचानक गिर सकता है।