सेब में विटामिन सी और क्वेरसेटिन होता है जो स्पर्म काउंट और क्वालिटी दोनों को इंप्रूव करता है।
केले ब्रोमेलैन और विटामिन बी से भरे होते हैं जो शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाते हैं।
विटामिन सी, ई और फोलेट से भरपूर कीवी शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार करती है।
अनानास भी मेल फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए उपयोगी है। इसमें ब्रोमेलैन की मौजूदगी सूजन को कम करती है और थक्के बनने से रोकती है।
विटामिन सी से भरपूर खट्टे फल भी प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए उपयोगी है।
आम में मौजूद बीटा कैरोटीन स्पर्म की क्वालिटी इंप्रूव करने में मदद करता है। साथ ही आम में विटामिन सी और ई भी होते हैं जो फर्टिलिटी को बेहतर करते हैं।
अंगूर प्रजनन अंग में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मेल फर्टिलिटी के बढ़ने के लिए बेहद कारगर हैं।
पपीता भी बेहद फायदेमंद है। यह स्पर्म डीएनए को नुकसान से बचाता है।
ब्राजील नट्स में सेलेनियम भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही इसमें एल-आर्जिनिन होता है। ये दोनों टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाते हैं।
अखरोट एक सुपरफूड है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो समग्र स्वास्थ्य के साथ-साथ शुक्राणुओं की सेहत के लिए भी महत्वपूर्ण है।
कद्दू के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, और इनमें जिंक की भरपूर मात्रा होती है जो शुक्राणुओं की संख्या और टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाता है।
NEXT
Explore