मेथी की चाय से चेहरा निखरेगा और बाॅडी शेप में होगा सुधार, जानिए कैसे...
मेथी की चाय से आपका रक्त शुद्ध होगा और आपके चेहरे से दाग- धब्बे, फुंसियां, दाने आदि कम होने लगेंगे। इससे चेहरा चमकदार भी दिखाई देगा।
मेथी की चाय फैट बर्न करने में मदद करती है और फैट के जमाव को रोकती है। यह मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करती है। इसलिए यह आपको अपनी डिज़ायर्ड बॉडी पाने में यह बहुत मदद करेगी।
मेथी की चाय हार्मोनल इंबैलेंस को ठीक करती है।
यह पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी है और उनका स्टेमिना बढ़ाती है।
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को होने वाली तकलीफों से यह बहुत राहत देती है।
मेथी की चाय मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करती है और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाती है। इससे याददाश्त भी बेहतर होती है। यह अल्जाइमर रोगियों के लिए खासकर बहुत अच्छी है।
सांस से जुड़ी तकलीफों में भी यह बहुत फायदेमंद है। अस्थमा के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं। यह गले की खराश को भी दूर करती है।
मेथी की चाय ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखती है।
मेथी की चाय अपच, अजीर्ण, एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं के साथ पेप्टिक अल्सर को ठीक करने में भी मददगार है।
यह नर्व रिलेटेड प्रॉब्लम्स जैसे साइटिका, स्लिप डिस्क को भी ठीक करने में मददगार है।
मेथी की चाय ऐसे बनाएं:- एक कप पानी को गर्म करें। अब इसमें एक टी बैग, आधा से एक चम्मच मेथी के बीज का पाउडर, तुलसी के चार-पांच पत्ते और गुड़ डालकर ढंक कर रख दें। गुनगुना रहने पर इसका सेवन करें। अगर आपको गुड़ पसंद नहीं है तो पीते समय आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।