स्किन केयर रूटीन में अक्सर ही फेस टोनर को शामिल किया जाता है.
गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में स्किन को नमी और पोषण की जरूरत होती है.
फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर बची हुई गंदगी और डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं.
साॅफ्ट और ग्लोइंग के लिए सभी को फेस टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए.
लेकिन बाजार में मिलने वाले फेस टोनर थोड़े महंगे होते हैं. तो ऐसे में आप घर पर भी टोनर तैयार करके लगाए जा सकते हैं.
घर पर एलोवेरा की मदद से फेस टोनर बना सकते हैं.
इसके लिए एक कटोरी में एलोवेरा जैल लें.
इसमें गुलाबजल डालकर अच्छे से मिला लें. इसकी कंसिस्टेंसी एकदम पतली रखें.
गुलाब जल और एलोवेरा जेल फेस टोनर को स्प्रे बोतल में रखे लें.
इस मिश्रण को चेहरे पर स्प्रे करें या रुई से लगाएं.