यह बाइक इस साल 2024 के अंत तक आएगी और इसकी कीमत ₹6.28 लाख से ₹10.78 लाख के बीच हो सकती है।
ड्रोन की दुनिया में मशहूर DJI कंपनी अब इलेक्ट्रिक बाइक के क्षेत्र में भी अपना जलवा दिखाने ने को तैयार है। हाल ही में उन्होंने एविनोक्स ड्राइव सिस्टम और एमफ्लो ई-बाइक ब्रांड लॉन्च किया है।
उनकी पहली पेशकश, एमफ्लो PL इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक, साल के 2024 अंत तक आने वाली है। ये न सिर्फ पहाड़ों पर घूमने का मजा दोगुना करेगी बल्कि स्मार्ट फीचर्स से भी भरपूर है। तो चलिए जानते हैं इस धांसू बाइक के बारे में खास बातें
एमफ्लो PL सबसे खास है अपनी स्मार्ट पेडलिंग असिस्टेंस के लिए। इसमें लगी DJI की स्मार्ट-असिस्ट एल्गोरिथम टेक्नोलॉजी कई सेंसरों की मदद से ये समझती है कि आपको चढ़ाई पर चढ़ते वक्त ज्यादा मदद चाहिए या फिर समतल रास्ते पर कम। इसी के हिसाब से ये खुद-ब-खुद पेडल मारने में आसानी करती है।
अगर आप ये चाहते हैं कि आप खुद सेटिंग्स कंट्रोल करें, तो भी कोई दिक्कत नहीं। इसमें चार राइडिंग मोड्स दिए गए हैं: इको (बचत), ट्रेल (आरामदायक रास्तों के लिए), टर्बो (अधिकतम पावर) और ऑटो ( खुद-ब-खुद एडजस्ट होने वाला)। साथ ही जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पावर के लिए बूस्ट मोड भी है।
चाहे आप अपनी राइड के हिसाब से सेटिंग्स बदलना चाहते हैं या फिर और भी कस्टमाइजेशन, तो इसके लिए एविनोक्स ऐप मौजूद है। इस ऐप से आप बाइक को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं।
पहाड़ों पर घूमने निकले हैं तो फिर ये जरूरी है कि आपकी बाइक भी साथ दे। एमफ्लो PL में दो बैटरी विकल्प मिलते हैं: 600Wh और 800Wh। ये हाई-पावर बैटरीज लंबी दूरी तय करने में सक्षम हैं। खास बात ये है कि 800Wh वाली बैटरी GaN 3x फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है। सिर्फ 1.5 घंटे में ये 0% से 75% तक चार्ज हो सकती है।
एमफ्लो पीएल किसी स्मार्ट बाइक से कम नहीं है। इसमें 2 इंच का फुल-कलर टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो ना सिर्फ राइडिंग की जानकारी देता है बल्कि इसे आप अपने स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं।
ये डिस्प्ले 4G LTE सपोर्ट, 800 निट्स ब्राइटनेस, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और 8GB स्टोरेज जैसी सुविधाओं से लैस है। साथ ही साथ ये IP56 रेटिंग के साथ आता है जो इस बात का सबूत है कि ये पानी और धूल से भी रक्षा करेगा।
बाइक के साथ दिया गया एविनोक्स ऐप भी काफी काम का है। इसमें आप बाइक की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं, राइड का डाटा रिकॉर्ड और शेयर कर सकते हैं, और भी बहुत कुछ।
इसके अलावा, बाइक में डुअल वायरलेस कंट्रोलर, USB चार्जिंग पोर्ट, फुल सस्पेंशन सिस्टम और 27.5-इंच या 29-इंच दोनों तरह के पहियों को लगाने की सुविधा भी मौजूद है।
आपको बता दें कि एमफ्लो PL को जर्मनी, यूके, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में चुने हुए डीलरों के जरिए बेचा जाएगा। इसकी कीमत €7000 (लगभग ₹6,28,920) से €12000 (लगभग ₹10,78,155) के बीच होने का अनुमान है। और यह बाइक इस साल 2024 के अंत तक आएगी।