लैंड रोवर ने अपने डिफेंडर का अब तक का सबसे पावरफुल वर्जन, डिफेंडर ऑक्टा पेश किया है। ये ना सिर्फ सबसे ताकतवर डिफेंडर है, बल्कि सड़क पर भी राजा जैसा चलाना का मजा देगा।

तो चलिए जानते है इस कार के यानी लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा के मिलने वाले सभी फीचर्स और कीमत के बारें में विस्तार से।
ये गाड़ी सिर्फ 110 बॉडी स्टाइल में आती है और इसमें लगा है 4.4-लीटर का दमदार ट्विन-टर्बो वी8 इंजन, जो BMW से लिया गया है।
ये इंजन 626 बीएचपी की पावर और 800 एनएम का टॉर्क देता है। इतनी ताकत के साथ ये 2.5 टन की गाड़ी मात्र 4 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
देखने में भी डिफेंडर ऑक्टा काफी आकर्षक लगती है। इसमें चौड़े व्हील आर्च, ज्यादा हवा आने वाली नई ग्रिल, चार एग्जॉस्ट पाइप वाला नया रियर बम्पर और मजबूत अंडरबॉडी प्रोटेक्शन मिलता है। साथ ही, अब तक किसी भी प्रोडक्शन डिफेंडर में लगे सबसे बड़े टायर भी इसी गाड़ी में देखने को मिलेंगे।
आपको स्पेशल Edition One मॉडल में फैरो ग्रीन पेंट स्कीम और कार्बन फाइबर की डीटेलिंग मिलेगी। अंदर की तरफ लेआउट भले ही स्टैंडर्ड डिफेंडर जैसा हो, लेकिन आगे स्पोर्टी सीटें दी गई हैं, जो लेदर या दो खास फैब्रिक विकल्पों में से चुनी जा सकती हैं। कंपनी का दावा है कि ये सीटें लेदर से 30 प्रतिशत हल्की हैं।
इस गाड़ी में पहली बार 6D डायनेमिक्स सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है। साथ ही, 400 मिमी डिस्क ब्रेक्स के साथ ब्रेम्बो कैलीपर्स, मजबूत विशबोन्स और बेहतर स्टीयरिंग रेश्यो भी दिए गए हैं।
ग्राउंड क्लियरेंस भी 28 मिमी बढ़ा दिया गया है और लैंड रोवर का कहना है कि इसकी पानी में चलने की क्षमता भी एक मीटर तक बढ़ गई है।
डिफेंडर ऑक्टा में नॉर्मल मोड्स के अलावा खास ऑफ-रोड फोकस्ड ऑक्टा मोड भी दिया गया है ताकि आप किसी भी रास्ते पर फंस न जाएं।
लैंड रोवर ने बताया है कि उसने डिफेंडर ऑक्टा पर स्टैंडर्ड डिफेंडर के टेस्ट के अलावा 13,960 से भी ज्यादा टेस्ट किए हैं।
इन टेस्ट्स में जर्मनी की कठिन नूरबर्गिंग ट्रैक, स्वीडन की बर्फीली सड़कें, दुबई के रेगिस्तान और अमेरिका के यूटा के चट्टानी इलाके शामिल हैं। यानी ये गाड़ी किसी भी चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है।
भारत में लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा की टक्कर लेम्बोर्गिनी उरुस, ऑडी आरएस क्यू8 और एस्टन मार्टिन डीबीएक्स से होगी। मगर डिफेंडर का दमदार इंजन, रफ एंड टफ स्टाइल और ऑफ-रोड क्षमता इसे बाकी गाड़ियों से अलग खड़ा करता है।
लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा की शुरुआती कीमत 2.65 करोड़ रुपये है, वहीं टॉप मॉडल एडिशन वन की कीमत 2.85 करोड़ रुपये के आसपास होगी। बुकिंग 31 जुलाई 2024 से शुरू हो जायेंगी।